फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 12 April 2022: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 12 Apr 2022 06:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  1 
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। करियर में सफलता को लेकर किसी से मेल-मुलाकात बढ़ाएंगे और काम बनाने पर पुरजोर कोशिश करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। रिश्ते आपके लिए अहमियत रखेंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  2
आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारी नए निवेश कर सकते हैं। अचानक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। प्रेम का मामला प्यार और सदभाव से सुलझ सकता है।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- क्रीम

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  3
आज के दिन हो सकता है कि कोई पहली ही नजर में आपको कोई पसंद आ जाए। सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति या आर्थिक बढ़ोत्तरी हो सकती है।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  4
अपने नजदीकी लोगों से मतभेद के कारण आपका मन परेशान हो सकता है। टेलीफोन के माध्यम से किसी विशिष्ट व्यक्ति से संपर्क होगा। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक परेशानी का अंत होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग-गुलाबी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  5
अचानक कोई घटना हो सकती है। आपकी नीतियां आगे चलकर कारगर होंगी। जीवनसाथी की तरफ से आज आप उदास हो सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
जमीन-जायदाद खरीदने के लिए दिन उत्तम है। खाली समय का अनुभव करेंगे। तैयार होंगे गहने पहनेंगे, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग- हरा

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  7
कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। अपने अध्यात्मिक गुरु से मिल सकते हैं। 
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
फंसा हुआ पैसा मिल पाएगा।  आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। मित्रों और सहयोगियों से सावधान रहें। आप हर किसी पर विश्वास कर लेते हैं। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  9
कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेगा। नई कार्य योजना बनाने पर समय लगेगा। प्रेम जीवन में रिश्तों में खटास या टूटने की नौबत आ सकती है। रिसर्च के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।  
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - सफेद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें