फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 11 February 2022: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 11 Feb 2022 07:47 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 1
कोई खुशखबरी मिल सकती है। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए विवाह का योग बन रहा है। दिन की शुरूआत सुखपूर्ण होगी। धन लाभ होगा। 
शुभ अंक -15 
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 2
आज आपके लिए दिन अच्छा से बीतेगा। आज मन खुश रहेगा। बहुत ही सोच विचार कर कार्य करें, वरना अपनी गलतियों से नुकसान हो सकता है। नए प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।  
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - सिल्वर

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 3
आज दिनभर किसी खास व्यक्ति से मुलाकात करने का सिलसिला चलते रहेगा। आज मन खुश रहेगा। बहुत ही सोच विचार कर कार्य करें, वरना अपनी गलतियों से नुकसान हो सकता है। नये प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।  
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 4
निवेश करने के लिए शुभ समय है। आज आपके लिए दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अड़चने आ सकती है। अपने बच्चों से खुशी मिलेगी। शादीशुदा लोगों का दिन अच्छा व्यतीत होगा।  जोखिम भरे कार्यों से बचें। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग -  हल्का नीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 5
आज परिवार संग बाहर घूमने जा सकते हैं। कुछ ऐसे कार्य करने पड़ जाएंगे। जो आपको पसन्द नहीं होगा। जीवनसाथी आपके कार्यों में हाथ बटाएगा। आज समय की चाल विपरीत रहेगी। घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है।  
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 6
आज आपके लिए दिन बहुत ही शानदार तरीके से बीतेगी। धन सम्बन्धी मामलों में शानदार सफलता मिलेगी। छोटी मोटी दुर्घटना होने की सम्भावना है। बिना बात के किसी से उलझ सकते हैं। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। व्यापार में अनुकूलता रहेगी। 
शुभ अंक - 19
शुभ रंग - गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 7
धन हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। आप आज वाहन धीरे चलाएं। दुर्घटना होने का खतरा है। मिलाजुला दिन व्यतीत होगा। आज सहकर्मियों का व्यवहार चिंता और तनाव का कारण बन सकता है।  
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - नारंगी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 8
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्रॉपर्टी से सम्बन्धित समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान दें। एकाग्रचित होकर कार्य करें। असमंजस की स्थिति में दिन व्यतीत होगा। किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों की प्रशंसा होगी।  
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 9
आज बाहर किसी व्यक्ति से वादविवाद हो सकता है। व्यापारिक तौर पर कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कला के प्रति रूझान बढ़ेगा। किसी भी प्रकार के झगड़े को समाप्त करने के लिए समय अनुकूल है। आपकी सामाजिक गतिविधियां बढ़ेगी। बच्चों की शिक्षा पर खर्च होगा। आय और व्यय का समन्वय रहेगा। 
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें