फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 10 January 2022: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 10 Jan 2022 07:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अपने सहयोगी या पड़ोसी की समस्याओं का सामना करें। उनका संकट आपकी योजनाओं को प्रभावित कर सकता है। वेतन में वृद्धि या पदोन्नति परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने लायक है। खुद को थोड़ी विलासिता का उपहार दें लेकिन इसकी अधिकता से बचें । 
शुभ अंक-7 
शुभ रंग-सफेद 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
नवीन आरम्भ करने के लिए आज का दिन उत्कृष्ट है। अपनी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में करें। आप बैचैन हो सकते है किन्तु इसे हावी न होने दें। एक स्थिर मन आपको सफलता के शिखर पर पहुंचने में मदद करेगा। 
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- काला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
यह समय भाग्योदय का है। सलाहकार की मदद से कुछ लाभ मिल सकता है। कुछ नई योजनाएं भी शुरू की जा सकती है। योजनाओं पर काम करें लेकिन सावधान रहें कि आप कैसे पैसे खर्च करते हैं और उससे कितना फायदा है। 
शुभ अंक- 28 
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज आप आत्मानुभूति और गहन ध्यान में रहेंगे। अपने रोजाना के कार्यक्रम से कुछ वक्त निकालें ताकि आप यह जान सके कि आप क्या है और आपको क्या करना है? यह आपको सफलता हासिल करने में मदद करेगा। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
हाल ही में हुए किसी नुकसान या हानि से आप खुद को प्रभावित महसूस कर सकते है। अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। जो रहस्य आपको व्यस्त रखते हैं, उनकी खोज करें। सोना और आराम करना ज़रूरी है। आपके सपने आपको ज्ञान दे सकते हैं। 
शुभ अंक- 31 
शुभ रंग-पीला 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आज मित्रों और परिचितों से मिलने का सुनहरा मौका है। कई रिश्ते ऐसे होते है जो समय के साथ और भी मजबूत होते है। देखभाल दूरी, बिछड़ने या समय के साथ भी मित्रता को जीवित रखती है। 
शुभ अंक- 8 
शुभ रंग- बैंगनी 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
दूसरे लोगों को आपका व्यक्तित्व आकर्षित कर रहा है। धन लाभ भी आपको खुश कर सकता हैं। खर्च करते समय समझदार बनें और अधिक खर्च न करें। घरेलू मतभेदों से बचने के लिए अच्छे से बात करें और सुनें। आज आपके जीवन में बड़ा भाई/ बहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग-हरा 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आपको थोड़ी असंतुष्टि के साथ साथ अप्रसन्नता भी महसूस हो सकती है। आज आपको सही फैसला लेने की ज़रूरत है। लोग आपके काम को लेकर सकारात्मक होंगे बस आपको उन्हें अपनी ऊर्जा और मेहनत से प्रभावित करना है। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-सुनहरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9   
आपने कड़ी मेहनत की है और आपके प्रयासों को पहचान मिल रही है। कार्यस्थल में अपनी प्रसिद्धि का मज़ा ले। समझदारी से धन सम्बन्धित निर्णय लें और आपकी वर्तमान वित्तीय चिंताएं हल हो जाएंगी।
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- कत्थई 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें