फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

09 September Ka Ank Jyotish: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 09 Sep 2023 07:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
09 September Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
Trending Videos
विज्ञापन

अंक 1 
प्रतियोगिता आपको परेशान कर रही हैं। आप अपने विचारों के साथ अकेला रहना चाहते हैं। अपनी वर्तमान चिंताओं को फिर से चार्ज करने और हल करने के लिए समय निकालें।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

अंक 2
ऋण और खर्च आपको तनाव दे सकते हैं। शांत, विचारशील स्थानों पर अपने उत्तरों की तलाश करें। आज आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। ज्यादा बात न करें, केवल अपने काम में ही ध्यान दें।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 
जोखिम लेना आपको अच्छे परिणाम देगा। सफलता या अतिरिक्त आय आपका इंतज़ार कर रही है। रिश्तों में चतुर बनें। पिकनिक, क्लब या सोशल सर्किल आपको अपना रचनात्मक पक्ष दिखाने का मौका देंगे। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

अंक 4 
अभी आपने जो कनेक्शन बनाया है वो भविष्य में भी आपको लाभ देगा। आज का दिन आमदनी से जुड़ा रहेगा। अपने उधार व आमदनी का अंदाज़ा लगाना और सही आर्थिक फैसला लेना आपके लिए सहायक सिद्ध होगा।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

अंक 5 
यह आपके लिए बेहतरीन क्षण हैं, क्योंकि में आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है। पदोन्नति के भी योग हैं। कोई इनाम या धनराशि उन बदलावों में आपकी मदद करेंगे जिनका सपना आपने देखा है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

अंक 6 
अपनी नई सफलता का मज़ा लें। नए प्रयासों के लिए आजकल के दिन सर्वश्रेष्ठ है। यह दौर बहुत ही समृद्ध और फायदेमंद है क्योंकि इसमें आप नए आयाम खोजेंगे। ध्यान रखें कि आपकी ऊर्जा सही दिशा में जाए ।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 
आपको यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। दुनिया को देखने के लिए इसका आनंद लें! आपको नयी आध्यात्मिक दिशाओं की तरफ आकर्षित होंगे। सुनें, कि आपके सलाहकार या शिक्षक आपसे क्या कहना चाहते हैं। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 
पिता या पिता जैसा कोई आपके अच्छे भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आज वह दिन है जब आप अपनी इच्छाओं और भावनाओं को पूरा करने के लिए आगे बढ़ना चाहते है। दिल दिमाग पर हावी हो सकता है जिससे सही दिशा प्राप्त होगी। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

अंक 9
आप अभी व्यक्तिगत नाकामयाबी का सामना कर रहे हैं, यह धन या परिवार से सम्बंधित हो सकती है। चुप रह कर सहन न करें। परिवार और रिश्तेदारों से मिलें। अतीत में से किसी से मुलाकात हो सकती है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें