फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 08 September : शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 08 Sep 2023 12:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
08 September Ka Ank Jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 1
कोई नुकसान आपके दुःख या संघर्ष का कारण बन सकता है। बच्चों या पालतू जानवरों के साथ बिताए समय में शान्ति तलाशें। बुजुर्गों को सेहत या क़ानूनी मामलों में आपके समय और देखभाल कि ज़रूरत हो सकती है। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 2
कड़ी मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ, बाधाओं को दूर किया जा सकता है। आज प्राथमिकताओं के अनुसार अपने कार्यों को बांटे। आप उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन यह उत्साह आपको बेचैन कर सकता है। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 3
हाल ही में मिली अपनी सफलता का जश्न मनाएं। किसी खास के साथ रोमांस के लिए समय निकालें। नेटवर्किंग और कूटनीति आपको नए क्लब और ग्रुप में कनेक्शन बनाने के लिए मदद करेंगे। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 4
 ये दोस्ती भविष्य में नेटवर्किंग का विस्तार और दायरा बढ़ा सकती हैं। आपको धन-संबंधी फायदें मिलेंगे। धन ही नहीं बल्कि अपने काम में प्राप्त की गयी प्रतिष्ठा भी आपको आज आकर्षित करेगी। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 5
आप अभी अपने काम का मज़ा ले रहे हैं। आपके संचालन के गुणों की दूसरे लोग प्रशंसा करते हैं और अभी आपको इनाम मिल सकता है या आपका वेतन बढ़ सकता है। अपने परिवार के साथ जश्न मनाएं। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 6
सच्ची व्यक्ति के रूप में आपकी पहचान अब और भी दृढ हो रही है। आज आप सभी नए अवसरों को पाने के लिए तैयार रहेंगे। आपका साफ़ दृष्टिकोण मेहनत ओर ऊर्जा के साथ मिलकर जीवन को नया मतलब प्रदान करेगा। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 7
कानूनी मामलों के लिए आपको यात्रा करनी पड़ेगी। यदि ऐसा है, तो नए स्थानों को देखने और अपने क्षितिज को विस्तृत करने का आनंद लें। शिक्षा पूरी करने के लिए अच्छा समय है। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 8
आस्था में आपकी नई रुचि सलाहकार या पिता से प्रेरित हो सकती है। दिमाग का विस्तार करने के लिए तैयार रहें। भाग्य साहसी लोगों का साथ देता है, यह बात आज आपके लिए बिलकुल सही बैठती है। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 9
चिंता का योग है किंतु इससे घबराएं नहीं। अगर मुद्दे न सुलझें तो उनके निवारण के लिए कुछ समय लें। पूजा और आध्यात्मिक प्रथाओं के लिए भी उत्कृष्ट समय है। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें