फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 09 August: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 09 Aug 2022 12:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

अंक 1 
आपके अधिकारियों ने नौकरी में आपके कूटनीतिज्ञ कौशल और बौद्धिक शक्ति को नोटिस कर लिया है।मान सम्मान और पुरस्कार जल्द ही आपको मिलने वाले हैं। धन का समझदारी से निवेश करें और अपनी सफलता का आनंद लें। दोस्त और परिवार आपके साथ जश्न मनाने के लिए तैयार हैं।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

अंक 2 
आज आपकी अपने शौक और मनोविनोद को पूरा करने की तीव्र इच्छा होगी। छोटी या लम्बी यात्राओं का योग भी बन रहा है। आप कुछ दिलचस्प लोगों से मिल सकते है जिससे आपका जीवन रंगों से भर जाएगा।
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग- गुलाबी 

 

अंक 3
किसी नयी जगह जैसे कहीं एकांत या बाहर नेचर की यात्रा करें। इससे आपकी आध्यात्मिक यात्रा पूरी हो जायेगी और आप शांति से घर वापस आएंगे। माता पिता कानूनी मामलों में आपकी सहायता करेंगे।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

अंक 4 
आप अभी खुद को खुशकिस्मत महसूस करेंगे क्योंकि आपका हर काम सही से पूरा हो रहा है। परेशान करने वाले मुद्दे भी आज आपको संतुष्टि प्रदान करने वाले हैं। प्रेम और रिश्ते आपके दिमाग को सजीव और फ्रेश कर देंगे। 
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

अंक 5
हाल ही में हुई हानि से निराश न हों इसके बजाए खुद का ख़याल रखें। स्वास्थ्य संबंधी चिंता आपको डॉक्टर के पास ले जा सकती है। बुराईयों से हर हाल में बचें। परिजनों से बातचीत उस चिंता को कम करेगी जो आपको परेशान कर रही है। 
शुभ अंक- 31 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

अंक 6
सौंदर्य और आनंद आज आपको आकर्षित कर सकते है। आप अपनी ताकत और अवसरों के बारे में जान चुके हैं, अब आप जो भी चाहेंगे आपको मिलेगा। आप सही स्थान पर हैं जहाँ दूसरों की बातों को सुनकर स्वयं को खोज सकते है। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सफेद

अंक 7 
हाल ही में हुई हानि से निराश न हों इसके बजाए खुद का ख़याल रखें। स्वास्थ्य संबंधी चिंता आपको डॉक्टर के पास ले जा सकती है। बुराईयों से हर हाल में बचें। परिजनों से बातचीत उस चिंता को कम करेगी जो आपको परेशान कर रही है। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  हरा

अंक 8 
सौंदर्य और आनंद आज आपको आकर्षित कर सकते है। आप अपनी ताकत और अवसरों के बारे में जान चुके हैं, अब आप जो भी चाहेंगे आपको मिलेगा। आप सही स्थान पर हैं जहाँ दूसरों की बातों को सुनकर स्वयं को खोज सकते है।
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

अंक 9
आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य पर होगा और उसके लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। चिंता न करें इसका परिणाम बेहतरीन ही आएगा। 
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें