फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 07 August: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 07 Aug 2022 06:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
सभी अनुबंध और साझेदारी आपको एक बार फिर आकर्षित करेंगे। लाभ और प्रगति अभी आपसे दूर हैं किन्तु आने वाले समय में आप वो सब कुछ प्राप्त करने वाले है जिसके अभी सपने देख रहे हैं।
शुभ अंक- 1 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आपके नेतृत्व वाले गुणों को घर और काम में पहचान मिल रही है। कार्यस्थल पर आपको गर्व महसूस होगा और अपने प्रयासों के लिए आपको पुरस्कृत किया जाएगा। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- चांदनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आपके बॉस और घर के बुजुर्ग सब आपकी प्रशंसा करेंगे। नए कौशल सीखें जिससे आप बड़ी सफलता के साथ आगे बढ़ सकते हैं। कार्य भार और प्रतिबद्धताओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
पुराने ताल्लुक़ात और संपर्क भी आपकी मदद कर सकते है। केवल उन्ही कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करें जो आप करना चाहते हो। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
यात्रा से मिलने वाले मौकों का फायदा उठाना चाहिए। एक शिक्षक या बुजुर्ग अच्छे भाग्य को खोजने में आपकी सहायता कर सकता है। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
लोग यह जानते है कि आप हर काम मन लगा कर करते हैं और इस कारण आपको शानदार परिणाम मिलते हैं। आपका मन दूसरों की सेवा करने का करेगा।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आज अपना ध्यान केंद्रित कर के हर काम को जल्द से जल्द समाप्त करेंगे। आज अहंकार छोड़ दें और मतभेद मिटा दें क्योंकि आपके सफल होने के लिए हर इंसान ज़रूरी है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- लेमन

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आपका दयालु स्वभाव आपको दूसरों की भावनाओं से व्याकुल कर सकता है। अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए समय निकालें।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आपके लिए आज का दिन जबरदस्त रहेगा। आपके कल्पनाशील, खोजपूर्ण और रोमांटिक विचार आपको प्रेरित करते है। उबाऊ और थका देने वाले कामों को छोड़ें व कुछ रोमांचक और मनोरंजक काम करें। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें