फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 09 April 2022: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 09 Apr 2022 06:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
इस समय आप रचनात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। इसे दूसरों से शेयर करें और मनोरंजक समय का मज़ा लें। आपके दिमाग में आध्यात्मिक विचार हो सकते हैं। 
शुभ अंक-17 
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
अपने अन्तर्ज्ञान का पालन करें। आज वातावरण में उत्सव और उत्साह है। दफ्तर और अन्य मामलों को पीछे रख कर परिवार के मामलों में अपना ध्यान केंद्रित करें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3  
कुछ लोग नया घर या नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। इनमें अपने प्रियजनों की सलाह ज़रूर लें। आप अभी खुद पर संदेह कर सकते हैं। 
शुभ अंक-7 
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4  
घर के मामलों से निपटने के लिए समय निकालें, भले ही यह आपकी योजनाओं को धीमा कर रहे हों या उसमे बाधा पहुंचा रहे हों। स्थिर स्थान  में शांति की तलाश करें। 
शुभ अंक-5 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
सहानुभूति, उत्साह और देखभाल ऐसे तीन शब्द हैं जो आज आपके दिल को छू लेंगे। यात्रा और नए संबंध बनने का योग हैं। आपके रचनात्मक दृष्टिकोण को तारीफ मिलेगी। 
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6  
सहकर्मी और भाई बहन आपके जीवन में खास भूमिका निभाएंगे जिससे आपको नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। उन लोगों के संपर्क में रहें जो अभी सबसे महत्वपूर्ण हैं। 
शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7  
अपने अनुभव और तर्कसंगतता को बढ़ाएं, इससे आपको सही फैसला लेने में मदद मिलेगी। आप जो भी चाहते है, उसे प्राप्त कर सकते है। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8  
अपने सहयोगी या पड़ोसी की समस्याओं का सामना करें। उनका संकट आपकी योजनाओं को प्रभावित कर सकता है। वेतन में वृद्धि या पदोन्नति परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने लायक है। 
शुभ अंक-25 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आपको खुशियां और संतोष प्राप्त होंगे बस चीज़ों को व्यक्तिगत लेना छोड़ें। नजदीकी लोगों से बात करने से न केवल विवाद सुलझेंगे बल्कि संबंध भी सुधरेंगे। आज हर नई संभावनाओं का दिल खोल कर स्वागत करें। 
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें