फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

07 September Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 06 Sep 2024 04:46 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
07 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज प्रसन्नता का दिन है। तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपके किए गये कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। किसी प्रकार के झगड़े को सुलझाने का समय ठीक है।  प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। पत्नी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
गैर कानूनी कार्यो से बचें। धन-सम्पत्ति और प्रेम-सम्बन्धों में ज्यादा आजादी न लें। नए कार्यों को आयाम दें। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला

 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज आप ऊर्जा महसूस करेंगे। प्यार व्यवसाय और घरेलू जीवन में भी आप खतरा उठाने के लिये तैयार रहेंगे। इसके चलते आप ऑफिस या घर बदल सकते है। व्यापार में परिवर्तन योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पत्नी की सेहत की चिन्ता रहेगी। भाग्यांक 5 वालों के लिे दिन बच्चों की ओर से खुशखबरी लाएगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन भाग्यशाली है। परिवार का स्नेह मिलेगा जिंदगी में कुछ अच्छा मुकाम हासिल होगा। वाहन खरीद सकते हैं। आपको नए व्यापार से लाभ होगा या पुराना दिया उधार वसुल होगा। आप शांति का अनुभव करेंगे। मेडीटेशन करें। 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक  5
आज मन शांत रखें और शेयर, इन्वेसमेंट में ज्यादा पैसा न लगाएं नहीं तो नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- क्रीम 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
सरकारी नौकरी में अड़चने आएंगी। चोट लग सकती है। जोखिम भरे कार्यों से बचें। आर्ट व म्यूजिक की तरफ रूझान बढ़ेगा। व्यवसायिक कार्यों से लाभ अवश्य मिलेगा। पेट में दर्द होने की सम्भावना है सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
अपने क्रोध पर काबू रखें। अपनी अनैतिक इच्छा पर विराम लगायें। अपने मन को संयमित करें। समय खराब है। विरोधी आज हावी रहेंगे। शांत रहें। कार्य में अपना मन लगायें। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लेमन

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक  8
जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा परन्तु सभी समस्याओं का सामना तथा समाधान आप दृढ़तापूर्वक करेंगे। विषम परिस्थितियों में साहस नहीं छोड़ेगे। आपका व्यक्तिव आकर्षक है। आज आप अपनी नम्र वाणी से अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। आवश्यकता है तो बस बैलेन्स करने की।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग- फिरोजी

 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
परिवार के लोग आपका साथ देंगे। चारों तरफ खुशियां रहेगी। आप कपड़े, गिफ्ट, आभूषण आदि की खरीदारी में व्यस्त रह सकते हैं। जरूरतमंद व बुजुर्गों की सेवा करें उनका आर्शीवाद लें आज का दिन बेहतर होगा। 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें