Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। इस दौरान जो भी आप चाहते हैं, उन्हें नोट करें और उसके बाद उसे पाने के लिए पूरे दिल से जुट जाएं। इससे कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आपके निजी जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज किसी से भी धन का लेनदेन न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज आप किसी की मदद करेंगे। शुभ अंक- 45
शुभ रंग- गुलाबी
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के कुछ अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। नए दोस्त भी बनेंगे। आज किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। शुभ अंक- 83
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आप प्रसन्न हो सकते हैं। आज संतान का दाखिला मनपसन्द स्कूल में हो जाएगा। शुभ अंक -6
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज किसी काम के पूरा होने की संभावना है। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो अच्छा रहेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें। शुभ अंक - 8
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज आपको अचानक से अच्छी खबर मिलेगी। आपको किसी से कोई वादा करने से बचना होगा और आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। शुभ अंक- 70
शुभ रंग -लेमन
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
विद्यार्थी अपने ज्ञान में वृद्धि करने के लिए कुछ एक्स्ट्रा किसी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इस दौरान नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी जगह से ऑफर मिल सकता है। शुभ अंक- 4
शुभ रंग - हरा
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान विद्यार्थियों को किसी पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
अंक 9
आज आपके लिए दिन मिलाजुला रह सकता है। आप अपने रोजमर्रा के कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मेल-मिलाप के लिए दूर की यात्रा कर सकते हैं। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ग्रे