फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 07 march 2022: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 07 Mar 2022 10:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अगर आप शत्रुओं या मुकाबले से परेशान हैं तो अब ब्रेक लेना समझदारी है। आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आराम और आत्मनिरीक्षण के लिए यह समय उचित है। अभी आप जो अकेलापन महसूस कर रहे हैं वह अस्थायी है।
शुभ अंक-4 
शुभ रंग- सिल्वर 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आज हर किसी का ध्यान केवल आप पर होगा। आपकी मनःस्थिति आज उत्साहित हो सकती है। जिन नई दिशाओं को आपने अब पाया है वो आपके लिए सुखद और हैरान करने वाली है।  स्वास्थ्य समस्याओं का ध्यान रखें। 
शुभ अंक-1 
शुभ रंग-नीला 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अभी आप अवकाश और मनोरंजन के लिए, ऐश करने के मूड में हैं। जीवन का पूरा आनंद लें लेकिन जुए और जोखिम भरे निर्णय से बचें। रोमांस के लिए समय निकालें, क्योंकि रिश्तों के लिए अधिक समय और ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- नारंगी  
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज आपकी आंतरिक ताकत बढ़ रही है इसलिए आध्यात्मिक कष्टों और अन्य परेशानियों का सामना करने का यही सही समय है। आज आप अकेला महसूस कर सकते है। शांति, कल्पना और चिन्तनशील मानसिक- दर्शन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकते है। 
शुभ अंक-8 
शुभ रंग -गहरा हरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
अभी आपका दिमाग केवल घर पर केंद्रित है। माता पिता को आपकी सहायता की ज़रूरत होगी। घरेलू मामलों को व्यवस्थित करने के लिए समय निकालें। एक ही समय में कई सारी जिम्मेदारियों और उत्तरदायित्वों में असहज़ महसूस करेंगे।
शुभ अंक-17   
शुभ रंग-लाल 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आज आप सामाजिक संबंधों का आनंद लेंगे। एक समान सोच वाले लोग आपको आकर्षित कर सकते है। आप में से कुछ सामाजिक कल्याण और भलाई के कामों में ध्यान केंद्रित करेंगे। अपने दोस्तों को आपके जीवन में उनके महत्व के बारे में बताएं। 
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- पीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आज आप प्रतिबंधों या जटिलताओं से घिरा हुआ महसूस करेंगे। भीड़ में अकेलापन महसूस होना छोटी बात नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है और कुछ पसंद न हो तो ना कहना सीखें। 
शुभ अंक-25 
शुभ रंग-बैंगनी  

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8  
आज अपनी प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिति को लेकर आप चिंतित हो सकते है।आप में से कुछ अपनी कड़ी मेहनत से मिले फल का आनंद लेंगे तो दूसरे अपने नए लक्ष्य और महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नीला  
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
किसी करीबी की स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर सकती है। अपनी चिंताओं के बारे में दूसरों को बताएं और उनके विचारों को सुनें। आज अपने अस्तित्व का अर्थ जानने के लिए आप उत्सुक हो सकते है।
शुभ अंक-16   
शुभ रंग-काला  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें