फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 06 march 2022: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 05 Mar 2022 04:29 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आप कोई महत्वपूर्ण अनुबंध, सौदों, टाई-अप और बातचीत पर चर्चा करने के लिए बैठकें कर सकते हैं। अगर आपकी शादी नही हुई है तो विवाह के बारे में विचार-विमर्श की भी संभावना है। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आज पुराने सम्बन्धियों से मिलना आपके लिए आर्थिक और व्यावसायिक रूप से फायदेमंद होगा। अपने साहस को कम न होने दें और ज़माना आपके क़दमों में होगा। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प आपके लिए लाभदायक होगा। 
शुभ अंक- 1 
शुभ रंग- बैंगनी  

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
कोई व्यक्तिगत असफलता आपके तनाव का कारण बन सकती है। जिन समस्याओं का आप सामना कर रहे हैं उनका पता लगाएं और उनका प्रबंधन करें। अपेक्षित विरासत से आपको धन लाभ हो सकता है। 
शुभ अंक- 31 
शुभ रंग- केसरिया
 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
भविष्य के लिए सकारात्मक कार्यप्रणाली निर्धारित करने के लिए बुद्धिमानी से निवेश करें। आप एक अच्छे प्रबंधक हैं जो हर जगह संतुलन बना रहे हैं। आज प्राथमिकताओं को निर्धारित करना और एक समय में एक ही काम करना आपको मनचाहे परिणाम देगा। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
कानूनी मामलों के लिए आपको यात्रा करनी पड़ेगी। यदि ऐसा है, तो नए स्थानों को देखने और अपने क्षितिज को विस्तृत करने का आनंद लें। शिक्षा पूरी करने के लिए अच्छा समय है। आस्था में आपकी नई रुचि सलाहकार या पिता से प्रेरित हो सकती है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग-  नीला 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आप घरेलू चिंताओं और काम के बीच में संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आपका आत्मविश्वास आपको विजेता के रूप में सामने ला सकता है। आपकी शक्ति रोजाना के काम नहीं बल्कि आपका परिवार हैं।  
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- काला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आप अभी अपने काम का आनंद ले रहे हैं। आपके संचालन के गुणों की दूसरे लोग प्रशंसा करते हैं और अभी आपको इनाम मिल सकता है या आपका वेतन बढ़ सकता है। अपने परिवार के साथ जश्न मनाएं। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग- सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आज का दिन शुभ हैं। आलस छोड़ दें और अपनी गलतियों से शिक्षा लें। आप में से कुछ को थका हुआ और सुस्त महसूस हो सकता हैं। 
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आज खुद के लिए कुछ समय निकालें। कई समय से आप अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहे हैं, जिसकी वजह से आज डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। अगर आज आपको कोई परेशानी होगी, तो आपके दोस्त और प्रियजन उससे उबरने में आपका साथ देंगे। 
शुभ अंक- 34 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें