फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 5 वालों का मान सम्मान बढ़ेगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Thu, 06 Mar 2025 07:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
06 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Lucky Rashiyan: मार्च के पहले सप्ताह में इन चार राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन
 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
दिनभर व्यस्तता रहेगी। अवसरों को पहचान कर आगे बढ़ें। भविष्य में लाभ ही मिलेगा। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। गला खराब होने की वजह से बुखार महसूस हो सकता है। लापरवाही न करें। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
कुछ लोग जलन की भावना से आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए आपके प्रति नकारात्मक बातें कर सकते हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहें। किसी से वादा किया है तो उसे निभाने की भी कोशिश करें, वरना आपकी छवि और मान-सम्मान पर बात आ सकती है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
इस समय व्यवसायिक परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कर्मचारियों के साथ भी आपके अच्छे संबंध व्यवसाय में तरक्की के शुभ अवसर प्रदान करेंगे। कोई निर्णय लेने में दिक्कत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी ले सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का रवैया परेशान कर सकता है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
सारी परिस्थितियां आपके मन मुताबिक रहेंगी। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से लेने की कोशिश करें। आप अपनी बुद्धि से किसी भी मुश्किल काम को सुलझा सकते हैं। खुद पर बहुत ज्यादा दबाव डालने से बचें।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आपको अपने आस-पास के लोगों के साथ सामंजस्य बनाकर काम करना होगा। आपका नेतृत्व महत्वपूर्ण रहेगा। आपके विचार और फैसले सहकर्मियों और बड़े लोगों को प्रभावित करेंगे। आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण और सोच से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
सुबह कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। मन खिन्न रहेगा और कार्य से दूरी बनेगी। दोपहर से आय में वृद्धि होगी, कार्य स्थिर रहेगा और पराक्रम में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी और धन लाभ होगा। 
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
सहयोग प्राप्त होगा और कार्य पूरे होंगे। शाम को व्यापार में नरमी रहेगी और नौकरी में कार्य की अधिकता से परेशानी होगी। कंधे, पीठ और कमर में दर्द हो सकता है। आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद समाप्त होगा।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
सुबह का समय अनुकूल रहेगा। आय अच्छी होगी और कार्य समय पर होंगे। यदि कोई बड़ा कार्य करने जा रहे हैं तो ये समय हर दृष्टि से उत्तम है। परिवार और समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
दिन का अंत सबसे अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ वृद्धि होगी और नौकरी में बड़े अवसर प्राप्त होंगे। प्रेमी साथी का व्यवहार मधुर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य सफल होंगे। दिन का मध्य अनुकूल रहेगा, लेकिन अंत में अधिक व्यय होने की संभावना है। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें