फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 और 7 वालों की बढ़ सकती हैं समस्याएं, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Wed, 05 Mar 2025 06:53 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Lucky Rashiyan: मार्च के पहले सप्ताह में इन चार राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन
 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज किसी पुरानी बातों को लेकर तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग न मिलने पर कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में भी किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। निवेश के लिए समय सामान्य रहेगा। 
शुभ अंक- 45
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज किसी पुराने काम की फिर से शुरुआत करेंगे। व्यापार में लाभ मिलने पर किसी वाहन को घर ला सकते है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत और परिश्रम का फल मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से रिश्ता और मजबूत होगा। 
शुभ अंक- 34
शुभ रंग- गोल्डन

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके लंबे समय से अटके काम भी पूरे होंगे। आज विवाह के लिए प्रस्ताव भी आ सकता है। आपकी साख और प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
किसी पुराने काम को लेकर अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नई संपत्ति की प्राप्ति होगी। लव लाइफ बेहतर होगी। इस दौरान आपको किसी पुरानी गलती से सबक भी लेना होगा। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज सेहत ठीक नहीं रहने पर मन परेशान हो सकता है। यह समय छात्र-छात्राओं के लिए बेहद खास है। परीक्षा में अच्छे अंकों की प्राप्ति सकती है। हमसफर का साथ व सहयोग बना रहेगा। इस दौरान आपको बिना सोचे समझे किसी योजना में धन लगाने से बचना होगा। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज अपने प्रोजेक्ट और घर परिवार पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। निवेश के लिए अभी रुकना सही रहेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आज भक्ति में खूब मन लगेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
जीवनसाथी के द्वारा आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में धन की हानि हो सकती हैं, इसलिए योजनाओं पर ध्यान दें। मेहनत के प्रति भरोसा आपको सफलता दिलाने में मदद करेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
कोर्ट-कचहरी के केस और लंबे चलेंगे। इस वजह से आप परेशान भी हो सकते हैं। नौकरी को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। घर में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज किसी यात्रा पर जाने से कार्यों में रुकावट आ सकती है। धन खर्च बढ़ने पर किसी नई योजना का निर्माण कर सकते हैं। अपनी जीवनशैली में योग शामिल करेंगे। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 35
शुभ रंग- पीला


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें