Ank Jyotish Numerology Predictions 06 December 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
नाम अक्षर A, I, J ,Q, Y
आज आप खुद को सजग रहें। किसी की मीठी-मीठी बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें। आपको रिश्तेदार या मित्र भ्रमित कर सकते हैं। आज चोट लग सकती है। क्रोध के कारण नुकसान होगा। वाणी पर संयम रखें।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर- B, K, R
सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। राजनीति में सक्रिय रहने से आज आपको लाभ मिलेगा। धन का निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – जामुनी
4 of 10
number
अंक 3
नाम अक्षर - C, G, L, S
व्यापार से आज आपको लाभ मिल सकता है। आपके नेतृत्व करने के कौशल को सराहा जाएगा। काम काज ठीक से चलता रहेगा। नौकरी के लिए आवेदन भेज सकते हैं। परीक्षा में भाग ले सकते हैं। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक 4
नाम अक्षर D, M, T
आज कहीं परिवार संग बाहर घूमने जा सकते हैं। धन का लाभ मिलने का संयोग बन रहा है। आप आज लोगों को प्रभावित करेगी। नए प्रयास सफल हो सकते हैं।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक- 5
नाम अक्षर E, H, N, X
उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। जिसका इंतजार आपको बहुत समय से था। आपको आज सरकारी क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक 6
नाम अक्षर - U, V, W
बिना बात के किसी से बहस न करें। अचानक समस्याएं आ सकती हैं। आलस से बचें। व्यापार मंदा रह सकता है। परिवर्तन का दिन रहेगा। किसी प्रियजन की तबीयत खराब हो सकती है जिस कारण से आपका मन उदास रहेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - नारंगी
8 of 10
number
अंक 7
नाम अक्षर – O, Z
किसी रूतबे वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। रूके हुऐ कार्य पूर्ण होंगे। प्रेम जीवन में धैर्य से काम लेना ठीक रहेगा।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - पीला
9 of 10
number
अंक 8
नाम अक्षर - F, P
धन की आवक बढ़ने की संभावना है। बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। विवाह तय हो सकता है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - वाइलेट
अंक -9
आज आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। आज का समय आपके लिए शुभ रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। घरेलू मुद्दों पर समस्या खड़ी हो सकती हैं, इसलिए सोच समझकर फैसला लें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल