फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 06 अगस्त 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 06 Aug 2021 05:49 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज आसानी से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। व्यापार या नौकरी में आपके लचीले स्वभाव के कारण बात बन सकती है। आपके करीबी लोग व शुभचिंतक आपकी कठिनाईयों में साथ देंगे। शत्रु से विजय प्राप्त होगी। आप वाहन आदि धीरे चलायें, अन्यथा चोट लगने का भय रहेगा। 
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
घर-परिवार में खुशनुमा वातावरण देखने को मिल सकता है। आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो सकता है। त्वचा से सम्बन्धि कोई विकार उभर सकता है। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। यात्रा संभव है, लेकिन ट्रैफिक नियमों का उलंघन न करें, न तो चालान हो सकता है। पति – पत्नी का प्रेम गहरा बना रहेगा। 
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – लेमन

4 of 10
number
अंक – 3
आज आत्मविश्वास और क्षमता के कारण व्यापार में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका उत्साह देखते ही बनेगा। अविवाहित बच्चों के लिये सगाई सम्बन्ध बन सकते हैं। अनावश्यक विवाद तथा मुठभेड़ से दूर रहें। रोमांटिक दिन हो चुका है। सगाई पक्की हो सकती है। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
अपने समय का सदुपयोग करें, समय का जाया न करें। सामाजिक दायरा सोच समझ कर बढ़ायें। वैवाहिक सम्बन्धों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपको धैर्यव संतोष से कार्य करना चाहिए। युवा वर्ग अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिये पूर्ण प्रयासरत रहेंगे। काफी हद तक सफलता मिल सकती है। 
शुभ अंक - 6 
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज आपकी बातों से कोई अपना गुस्सा हो सकता है। बच्चों के वैवाहिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। धन सम्बन्धी एवं व्यापारिक मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। मात-पिता का स्वास्थ्य भी चिंता का कारण बनेगा। आपकी कार्य करने की क्षमता कमजोर रहेगी। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
लंबित सरकारी कामकाज पूरे हो सकते हैं। काम सामान्य गति से चलेंगे। आपके व्यवहार में विनम्रता आएगी। प्रेम-प्रसंगों में अनैतिक सम्बन्ध आपके रिश्ते खराब करेंगे। परिवार में तनाव भरा वातावरण रह सकता है। वैवाहिक सम्बन्धों में नई ताजगी आयेगी। 
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला 

8 of 10
number
अंक – 7
आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। चिंता में कमी आएगी। व्यापार को बढाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। रिश्तेदारों से कोई समाचार मिल सकता है। लव रिलेशन पर कन्ट्रोल रखें, अन्यथा आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - गुलाबी

9 of 10
number
अंक – 8
व्यापार में परिस्थितिय आपके पक्ष में नजर आएंगी। प्रेम-सम्बन्धों में उतार–चढ़ाव रहेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा मौसमी बीमारी का चान्स पक्का है। परिवार के साथ खाली समय का आनन्द ले सकते हैं। पति को पत्नी का सहयोग आगे बढ़ायेगा। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – मेजन्टा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध स्थाई होंगे। शेयर सट्टे में व्यर्थ का पैसा खर्च कर रहे हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। आप अपने जीवनसाथी का बहुत सम्मान करेंगे। नौकरी-व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग – हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें