फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

05 October Ka Ank Jyotish: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 05 Oct 2023 07:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
05 october ka Ank Jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 1
आज मीटिंग में अपने विचारों को शेयर करें। किसी अनुबंध या बिक्री को लेकर आपका दृष्टिकोण आवश्यक है। करीबी साथी के साथ भोजन का मज़ा लें। घर की आवाज़ें और खुशबु किसी भी सांसारिक सम्पति से अधिक कीमती हैं। 
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी 

विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 2 
यह समय प्रयासों के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए अच्छा हैं।आप मानसिक रूप से बहुत सक्रिय हैं, इसलिए आपके सभी काम बहुत आसानी से हो जायेंगे।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 3
अभी कानूनी परेशानियां, अवरोध, पीड़ा या वाद-विवाद आपकी खुशियों में बाधा बन सकती है। काम में अपने प्रयास जारी रखें और आप समस्या में ही समाधान ढूंढ पाएंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा

विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 4
आज अतिरिक्त आमदनी का योग है। दुश्मनों की बातों को अनदेखा करें और उन पर ध्यान केंद्रित करें जो आपके शुभ-चिंतक हैं। 
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला 

विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 5 
अगर आप आत्म विनाशकारी महसूस कर रहे हैं तो अकेले रहने के लिए समय निकालें। रिश्तों में राजनीतिज्ञ बनें। यह समय आत्म विश्लेषण और ध्यान करने व रचनात्मक होना का है। 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया 

विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 6
अगर कोई नुकसान आपको परेशान कर रहा है तो शांति और आशा के लिए अपने दोस्तों और प्रियजनों से मिलें। अपने काम या नौकरी से आप संतोषजनक रहेंगे क्योंकि आप यह जान चुके है कि सफलता आपके कदम चूमने वाली है।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 7
अभी आप सफल महसूस कर रहे हैं किंतु उदार न बनें। घर के प्रोजेक्ट या बुरे दिनों के लिए धन बचाएं। दोस्तों और भाई बहनों के साथ कैंपिंग या घूमने के लिए समय निकाल सकते हैं। नेटवर्किंग की संभावनाओं का ध्यान रखें । 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 8
आप आज चिंतित हो सकते है। अपनी प्रेरणा के लिए गंभीरता से सोचना और प्रार्थना करना एक सही विकल्प है। जीवन की अनिश्चितताओं से निकलने के लिए कुछ समय निकालें और अपने दिल की सुनें।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल 

विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 9
बौद्धिक लक्ष्य इस समय आपको आकर्षित कर रहा है। यह स्कूल वापस जा कर कुछ नया सीखने का वक्त हो सकता है। यात्रा करने की आवश्यकता भी पड़ सकती है। कानूनी मामलों को व्यवस्थित करें और आध्यात्मिक मामलों के लिए समय निकालें। 
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें