फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

04 October Ka Ank Jyotish: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 04 Oct 2023 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ank jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आपके लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे धन लाभ अन्य मामलो में अच्छी सफलताएं हासिल होंगी। वित्तीय मामलों और अन्य सांसारिक मामलों की तुलना में लोगों से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
दिन का ज्यादातर समय मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको किसी महत्वपूर्ण मामलों में अंतिम निर्णय लेना होगा। यह पल बड़े निर्णय लेने के हैं। मार्गदर्शन के लिए परिवार के सपनों और अंतर्दृष्टि का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज का दिन आपके लिए संघर्षों से घिरा रहने वाला हो सकता है। तमाम कोशिशों के बाद ही आपको सफलता हासिल होंगी। आप का दिन आपके लिए आत्ममंथन के लिए रहेगा। किसी योजना पर काम करने के लिए समय ठीक नहीं होगा। इस कारण काम को आगे लिए टालना ही बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज आप ज्यादा समय पुराने मामलों को सुलझाने में व्यातीत होगा। धन हानि हो सकती है। अपने घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे क्योंकि उन्हें भी आपके स्नेह, ध्यान और समय की ज़रूरत हैं। ऑफिस के साथ साथ घर के कामों के लिए भी वक्त निकालें। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
प्रेम प्रसंग मामले के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपने कामों के प्रति ज़िम्मेदार रहें, इससे आप अपने प्रियजनों का विश्वास जीत पाएंगे। आप अभी रिश्तों को लेकर सीमित या नियंत्रित महसूस कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। मार्गदर्शन के लिए परिवार के सपनों और अंतर्दृष्टि का ध्यान रखें। यदि संघर्षों से घिरे हुए हैं, तो कोशिश कर के इनसे बाहर निकलें। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
 आज आपको किसी काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। जहां पर किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। अपने घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे क्योंकि उन्हें भी आपके स्नेह, ध्यान और समय की ज़रूरत हैं। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
भाग्य का अच्छा साथ आपको मिल सकता है। निवेश में आपको धन लाभ मिल सकता है। कोई कनेक्शन अचानक आपके सामने आ सकता है, जिससे मतभेद पैदा होंगे। ईमानदार और तर्कसंगत होना दुःख या अपमान को कम करेगा।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
दिन का ज्यादातर समय व्यस्त रहने वाला होगा। घर पर लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। जमीन-जायदाद संबंधी बातों पर आपका परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें