फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ank Jyotish: मूलांक 2 और 3 वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Tue, 04 Mar 2025 06:28 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
4 March Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Lucky Rashiyan: मार्च के पहले सप्ताह में इन चार राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन
 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति होगी। आज बड़े अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। घर परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। यदि आप किसी नई नौकरी की तालाश कर रहे थे, तो वह तालाश खत्म होगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज कुछ अनुभवी लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। जमीन की खरीदारी करने से पहले माता-पिता से सलाह करें। परिवार और समाज में आपका मान बढ़ेगा। शुभचिंतकों और परिजनों का विशेष सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी

 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज किसी नए बिजनेस की शुरुआत करेंगे, जिससे भविष्य में मनचाहे फलों की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों के साथ आप यात्रा पर जाएंगे। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मकता को न रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज आपको कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। यह दिन आपके जीवन में किसी अच्छे समय की शुरुआत भी कर सकता है। व्यापार, करियर और शिक्षा में आपको अभी और मेहनत करनी होगी। वैवाहिक संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए साथी पर विश्वास रखें।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
व्यापार या नौकरी में आपके सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। आज समझदारी से सभी अटके काम को पूरा करें। आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता से हर समस्या को हल कर सकते हैं। मार्केट में फंसे हुए धन को निकालने में सक्षम होंगे।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज मन में किसी पुरानी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। इस दौरान सोचे हुए कार्य भी समय पर पूरा न होने मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। लव पार्टनर को विश्वास पाने के लिए रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है लेकिन रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। किसी पुराने मामले के हल होने पर घर में खुशियां बनी रहेगी। सेहत पहले से बेहतर होगी।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
कार्यक्षेत्र के विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। इस दौरान छोटी सी भी चूक आपकी कोई नई परेशानी पैदा कर सकती है। दिनचर्या में परिवर्तन से कई तरह के लाभ संभव है।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में किए गए परिश्रम और प्रयास का भी फल प्राप्त होगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने का सपना पूरा करने के लिए योजना बनाएंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-आसमानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें