फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 05 जुलाई 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 05 Jul 2021 06:54 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज जमीन-जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। ऑफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है। मित्र से मुलाकात मन हल्का करेगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – हरा 

विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रूकावटें आ सकती हैं। प्रेमी को खुश करने के लिये अलग से प्रयास करने पड़ेंगे। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - ब्राउन

4 of 10
number
अंक - 3
आर्थिक लेने देन कर सकते हैं। आने वाले दिनों में खर्चे बढ़ सकते हैं। विवाह तय हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। धन लाभ होने की सम्भावना है।
शुभ अंक -4,
शुभ रंग– हल्का नीला।  
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 
आज आप अपने खर्चों को आप सही तरीके से मैनेज कर पाएंगे। घर की नवीकरण करा सकते हैं। अत्यधिक क्रोध भाई-बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है। ऊंची आवाज में बात न करें।  
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – हल्का नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें। कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य संबंधी प्लान बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – हल्का पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
कार्यक्षेत्र में आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके रूतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नई डील बन सकती है। लव लाइफ उत्साह से भरी रहेगी। 
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – गुलाबी

8 of 10
number
अंक - 7
लव पार्टनर के साथ आज कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। पार्टनरशिप में नये व्यापार की शुरूआत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये शुभ दिन, कुछ जातकों को स्कालरशिप मिल सकती है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। धन निवेश ध्यानपूर्वक करें। कहीं ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान न हो जाए, इस बात का पूरा ख्याल रखें। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।  
शुभ अंक -15
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज किसी काम को लेकर मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। मन की शांति के लिए धर्मिक स्थानों में जाएं या कोई अच्छा कार्य करें। पेट खराब हो सकता है। व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होगा। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल कम रहेगा। 
शुभ अंक – 12 
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें