Ank Jyotish Numerology Predictions 05 December 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
number
- फोटो : number
अंक 1
नाम अक्षर A, I, J ,Q, Y
किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने में दिन बीतेगा। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम संम्पन्न हो सकता है।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक 2
नाम अक्षर- B, K, R
आज मन बहुत खुश रहेगा। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। प्रसन्नता का दिन है। सभी रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। यदि जॉब सर्च कर रहे हैं तो बुलावा आ सकता है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - मस्टर्ड
4 of 10
number
अंक 3
नाम अक्षर - C, G, L, S
भक्ति में मन लगेगा। घरेलू और व्यवहारिक जीवन में बदलाव । आज आप समझदारी के साथ फैसला ले सकते हैं। विवाद हल होगा ।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक 4
नाम अक्षर D, M, T
अपने अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित करें। प्रेम विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। मित्रों का साथ मिलेगा। शेयर मार्केट में धन सोच समझ कर लगाएं। घर में विवाद हो सकता है।
शुभ अंक -18
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक 5
नाम अक्षर E, H, N, X
आज किसी चीज को लेकर संशय में रहेंगे। आज शांत मन से कार्य करें। संतुलित दृष्टिकोण से सही निर्णय ले पाएंगे। कोई नया कार्य न करें।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - सफ़ेद
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक 6
नाम अक्षर - U, V, W
कहीं से इंटरव्यू की कॉल आ सकती है। घर में कोई विवाह योग्य है तो उसके रिश्ते की बात चल सकती हैं। आंखों की तकलीफ से परेशान रह सकते हैं।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - लेमन
8 of 10
number
अंक 7
नाम अक्षर – O, Z
घर में किसी प्रकार का परिवर्तन हो सकता है। यात्रा में तनाव होगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बनेगा। आंतों में इन्फेक्शन हो सकता है। सही फैसले से कार्य को गति मिलेगी।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - सफेद
9 of 10
number
अंक 8
नाम अक्षर - F, P
दिन मिलाजुला बीतेगा। आज आप किसी कार्य सफल होंगे। विश्वास पात्र साथियों का साथ मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। नशीले पदार्थों के सेवन बचें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग – ग्रे
अंक 9
गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति को ले कर झगड़ा हो सकता है। चालाकी से काम लेंगे तो रुके हुए काम बनेंगे। उत्तेजित होने से नुकसान होगा। बच्चों की किसी हरकत से मन खिन्न रहेगा।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग- नीला