फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 04 दिसंबर: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 04 Dec 2020 06:39 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions 03 December 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।


Horoscope 2021: नया साल किसके लिए ला रहा खुशियां, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y
आज आप किसी नए कार्य को करने पर विचार कर सकते हैं। अभी यात्रा की योजना टालना ही सही रहेगा। नौकरी में ट्रांसफर होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।  
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – पर्पल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 
आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ किसी वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। लव पार्टनर से कोई तोहफा मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत शुभ नहीं है। 
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - सिल्वर

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आज माता-पिता के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर से लाभ मिल सकता है। अपने लक्ष्य को सामने रखकर प्रयास करें। पति-पत्नी में मतभेद होने की संभावना है।  
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 
आज किसी समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे। बैंक बैलंस में वृद्धि होगी। किसी को धन या कर्जा देने से पहले उस शख्स के बारे में अच्छी तरह से जान लें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 
आज कोई महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दे सकते हैं। रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ें हैं तो घाटा हो सकता है, सावधानी से कदम लें। लाइफ पार्टनर की तरक्की हो सकती है। 
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V  W
कार्यक्षेत्र में आपकी योजना सफल होगी। युवाओं का ऑनलाइन गेमिंग में समय बीत सकता है। प्रेम जीवन में प्रियतम से प्यारभरी बातें होंगी। लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – नीला

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z 
आज अनैतिक कार्यों से बचें। कोई व्यक्ति धन का अपव्यय कर सकता है। निवेश से ज्यादा लाभ नहीं होने की सम्भावना है। यात्रा आपके लिए लाभकारी हो सकती है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – नीला 

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P
व्यापार के लिए दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। हालांकि आर्थिक स्थिति में सुधार जरूर आएगा। बॉस या पिता के मिजाज ठीक नहीं रहेंगे। घर में बच्चों से मतभेद हो सकता है। 
शुभ अंक - 8
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
कार्यक्षेत्र के लिए दिन उत्तम है। लाभ की प्राप्ति होगी। बजट के अनुसार प्रोपर्टी मिल सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। 
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें