फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 5 वालों के आत्मविश्वास में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Mon, 03 Mar 2025 08:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
03 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
कोई घरेलू समस्या दूर होने से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कुछ योजनाएं बनेंगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ते की बात चल सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
व्यवसाय में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। अन्यथा कोई आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। भूमि संबंधी व्यवसाय में अभी मंदी की स्थिति रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम की तरफ अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम रखना बहुत जरूरी है। आपके गुस्से और जल्दबाजी की वजह से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं और दस्तावेजों की संभाल स्वयं करें। अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज का दिन तेज गति और निर्णायक सोच का संकेत दे रहा है। कार्यों को तेजी से पूरा करने की इच्छा होगी, लेकिन जल्दबाजी में गलतियां हो सकती हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं को समझना जरूरी होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, जिससे बड़ी चुनौतियों को पार करने की क्षमता मिलेगी। किसी योजना को अमल में लाने के लिए दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है। बहस या विवाद में शामिल होने से बचें, क्योंकि आवेश में आकर बोले गए शब्द किसी को आहत कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
किसी नए अवसर की ओर बढ़ने का समय है, लेकिन धैर्य बनाए रखना होगा। कोई महत्वपूर्ण समाचार या संदेश प्राप्त हो सकता है, जिससे जीवन की दिशा में बदलाव आ सकता है। जो लोग सेना, पुलिस या सुरक्षा सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन साहसिक निर्णय लेने का होगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
शुरुआत में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। शत्रु परेशान करेंगे और आय कम होने के साथ व्यय भी होगा। आपके नजदीकी लोग धोखा दे सकते हैं। दिन के मध्य में विरोधी स्वर शांत होंगे और परिवार से सहयोग मिलेगा। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आय में वृद्धि के साथ सहयोग मिलेगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। शाम के समय साहस में वृद्धि होगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
सुबह के समय आय में वृद्धि के साथ ही अटका हुआ धन मिलेगा। कर्ज संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। समय पर काम होंगे और सहयोग मिलेगा। दिन में व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं। आय में कमी आएगी और काम में रुकावटें आएंगी।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें