फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 04 मार्च : गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 04 Mar 2021 06:34 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से चले आ रहे मनमुटाव दूर होंगे। आज आपका विपक्षी आपकी मासूमियत का गलत फायदा उठा सकता है। ध्यान रखें। किसी रमणीय स्थल पर सैर-सपाटा मना सकते हैं। पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आज विदेश यात्रा का योग बन सकता है। पैसा अधिक खर्च हो सकता है। निवेश में सावधानी बरतें। इस अंक के व्यक्तियों को व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के लिये समय नहीं निकाल पाएंगे।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
number
अंक - 3
कार्य-व्यापार में आज संघर्ष करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में पति- पत्नी के मध्य अनबन हो सकती है। इसका असर बच्चों पर पड़ेगा। कोई अपना आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। सावधान रहें।
शुभ अंक-1
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
आज किसी भी नये कार्य को शुरू करने से पहले उसके प्रत्येक पहलू के बारे में गम्भीरता से सोच लें। आज आपके यहां बिन बुलाए मेहमान पधार सकते हैं। प्रेम अथवा वैवाहिक जीवन में मूड रोमांटिक रहेगा।
शुभ अंक – 46
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज कुछ मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से सावधान रहें। यदि किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो रिश्ते में ईमानदारी बरतें।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - आसमानी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज आपकी यात्रायें व्यापार और लेन-देन का हिस्सा हो सकती हैं। पारिवारिक सद्भावना बनाने के लिये धैर्य की आवश्यकता है। सरकारी कामों में रूकावट आ सकती है। 
शुभ अंक – 4
 शुभ रंग – कत्थई

8 of 10
number
अंक - 7
आज आपकी काबिलियत की तारीफ होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका में मधुर अनबन हो सकती है। सेहत के लिये योग, व्यायाम आदि का सहारा ले सकते हैं।  
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हल्का हरा

9 of 10
number
अंक – 8
आज आपके काम में परेशानियां आ सकती हैं। किसी कार्य को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आपके मन में तरह-तरह की शंकाएं व्याप्त रहेगी लेकिन इसका शीघ्र की निराकरण हो जाएगा।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
काम में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में आज आप अपनी काबिलियत से साथी का मन जीतें। धन के मामले में सोच समझकर फैसला लें। प्रेम विवाह में बाधा आ सकती है। हो सकता है कि संतान आपका कहना ना मानें। 
शुभ अंक – 17 
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें