फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 03 मई 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 03 May 2021 06:01 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं रहेगी। परिवार में संबंधो को मजबूत करने में समय लगाएंगे। आप अपने प्रिय को उपहार गिफ्ट कर सकते हैं। पड़ोसी से संबंध बहुत अच्छे नहीं रहेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। कार्य को सुचारू रूप से व्यवस्थित करें।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग- भूरा 


4 of 10
number
अंक - 3
नए कार्यों को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। पेट की तकलीफ हो सकती है। प्रेमी के साथ रोमांस का भरपूर आनंद उठाएंगे। दिन भर उत्साह बना रहेगा। संतान की तरफ से परेशानी आ सकती है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
पारिवारिक अशांति के कारण मन विचलित रहेगा। नए मित्रों का चयन सोच-समझकर करें। कुछ मित्रों की वजह से बदनामी झेलनी पड़ सकती है। आपके सहकर्मी आपका साथ देंगे।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हल्का हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
आज कठिन से कठिन निर्णय आप आसानी से ले सकते हैं। अपने नजदीकी लोगों से मधुर संबंध रखेंगे। कला, विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े व्यक्तियों को सफलता प्राप्त हो सकती है। 
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आपके वित्तीय कार्यों जैसे बैंक या पेंशन से संबंधित काम में बाधाएं आ सकती हैं।  कार्यों को पूरा करने का तनाव रहेगा। निजी जीवन में तनाव महसूस कर सकते हैं। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग- वायलेट 

8 of 10
number
अंक- 7
आज पराक्रम और उत्साह महसूस करेंगे। दिन आपके लिए नए अवसर लाया है। दूसरों से संपर्क कायम रखने के लिए नेटवर्किंग का सहारा लें। दांपत्य जीवन में प्रेम-संबंधों में मिठास आएगी।
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
number
अंक- 8
आप प्रभावशाली व्यक्त्तिव के धनी हैं। अधिकारी व सहयोगी आपसे संतुष्ट रहेंगे। कहीं से आपको उपहार की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार व कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें