Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक - 1
प्रतिस्पर्धा तथा द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर आपकी सेहत पर बुरा पड़ने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और नये साथी भी बनेंगे। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक - 2
आप प्रसन्न और सुकून महसूस करेंगे। सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज फंड निवेश में फायदा हो सकता है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लेमन
4 of 10
number
अंक - 3
नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। आज आप अपनी चीजों का ध्यान अवश्य रखें वरना खोने या चोरी होने की संभावना है। प्रेम सम्बन्धों में लम्बे समय तक चलने वाले सम्बन्ध बनाएंगे। प्यार की खूबसूरती आप स्वयं महसूस करेंगे। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक - 4
धन सम्बन्धी मामलों में चिंताएं दूर होंगी। अपने प्रियजनों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। व्यापारिक कार्य में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका के मध्य झगड़ा हो सकता है जोकि सम्बन्धों में दरार ला सकता है। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। रोमांस और बाहर घूमना आपके माइंड पर हावी रहेगा। आज आप अपने प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक - 6
मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह हो सकती है। सेहत को ठीक बनाये रखने के लिए आराम की आवश्यकता है। घर या वाहन खरीद सकते हैं। आपके प्रिय का मूड आज रोमांटिक रहेगा। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नीला
8 of 10
number
- फोटो : number
अंक - 7
सरकारी मामलों में वकील से कानूनी सलाह लेने के लिये अच्छा दिन हैं। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं। शादी प्लान कर सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लेमन
9 of 10
number
अंक - 8
आज आपके खर्चों का भार बढ़ सकता है। साथियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। बेकार समय बिताने से बेहतर है कि अपने व्यक्तित्व को निखारने का कोई कार्य करें। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- सफेद
अंक - 9
लोग आपकी प्रतिभा के कायल होंगे। फैसला लेने से पहले जरूरतों को समझने की कोशिश जरूर करें। अतिरिक्त आय के लिये सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दिन अच्छा है। जीवन साथी और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा