फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 August Ka Ank Jyotish: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 03 Aug 2023 07:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ank jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष एक महत्वपूर्ण विद्या है, जिसके द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अचानक आर्थिक या पेशेवर लाभ का जश्न मनाने के लिए आपसे मिल सकता है। लोगों से मिले जुलें और अपने आकर्षण को दूसरों को दिखाएं। नेटवर्किंग के लिए यह अच्छा समय है। 
शुभ अंक-7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
घरेलू जिंदगी में कुछ समस्या आ सकती है किंतु परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज आप आराम, सुरक्षा और स्नेह की इच्छा रखते हैं।
शुभ अंक-5 
शुभ रंग- नारंगी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
कार्य में सब कुछ शानदार है। आपके प्रयासों को नोटिस किया जा रहा है और नए अवसर मिल रहे हैं। आप स्वयं को कार्यकारी अधिकारियों के स्थान पर पा सकते हैं। घर पर आने वाली समस्याओं से चीजें अधिक जटिल हो सकती हैं।शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
समाधान के लिए समझदारी से काम करें। आज आप स्वयं को अधिक भावुक पाएंगे। जिस काम को शुरू किया है, उसे पूरी तरह से समाप्त करें अन्यथा आपकी अपेक्षाएं पूरी नहीं होंगी। अधिक बोलने से बचें और अपने काम से काम रखें। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 

 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 5
अपनी चिंताओं को किसी सार्थक यात्रा या नए शैक्षणिक लक्ष्य के माध्यम से दूर करें। आप को क़ानूनी परामर्श के लिए किसी रिश्तेदार या शायद पिता की सलाह लेने की ज़रूरत हो सकती है। 
शुभ अंक-25 
शुभ रंग- गुलाबी 

 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
कड़ी मेहनत करना जारी रखें और सौभाग्य आपका होगा। आज अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि यहां तक पहुंचने में आपने बहुत मेहनत की है। ऐसी चीज़ें न खरीदें, जिनकी ज़रूरत न हो। भौतिक सुरक्षा को लेकर अधिक भावुक रहेंगे। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- हरा 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
हाल ही में हुई कोई हानि चाहे वो आर्थिक हो या किसी खास व्यक्ति की आपको परेशान कर सकती हैं। ज्ञान प्राप्त करने के लिए नए नए तरीके खोजेंगे। 
शुभ अंक-17 
शुभ रंग- सुनहरा 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
अकेलेपन का यह दौर अस्थायी हैं जो नए दृष्टिकोण प्रदान करेगा। आज अनंत संभावनाएं मिलेंगी और आप ज़रूरत से ज्यादा मज़ा करने वाले हैं। परिवार से जुड़े रहने के लिए उनके साथ नाटक, डांस और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
अपनी आंतरिक प्रतिभा और शक्ति को खोजने के लिए शुभ समय है। आजकल दुनिया की रफ्तार बहुत तेज़ है, ऐसे में स्वयं को देखें और विचार करें। करियर में बदलाव भी संभव है।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें