फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 वालों के लिए दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Mon, 02 Jun 2025 06:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला साबित होगा। आप अपने प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। आपका सरल स्वभाव आज आपके लिए खुशियों का पल लेकर आएगा। लेकिन कुछ लोगों को पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 2
आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला होगा। अचानक से धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे। धन सम्बन्धी मामलों में चिंताएं दूर होगी। अपने प्रियजनों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
दिन में आपको कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें। आज का दिन प्रेमी प्रेमियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आपके लिए कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।  
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आपके लिए दिन खुशनुमा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। धन के खर्चे बढ़ सकते हैं। ऐसे में आपको अपने खर्चों को सीमित करते हुए आगे बढ़ना होगा।  पारिवारिक अशांति के कारण मन विचलित रहेगा। नए मित्रों का चयन सोच-समझकर करें। कुछ मित्रों की वजह से बदनामी झेलनी पड़ सकती है। 
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हल्का हरा
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज आपको काम के सिलसिले में घर से बहुत दूर तक का सफर करना पड़ सकता है। आपको कठिन से कठिन निर्णय आप आसानी से ले सकते हैं। अपने नजदीकी लोगों से मधुर संबंध रखेंगे। 
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
धन संबंधी मामलों में आपको आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं। काम को समय पर पूरा करने का तनाव रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग- बैंगनी 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 7
दांपत्य जीवन में प्रेम-संबंधों में मिठास आएगी। दिन आपके लिए नए अवसर लाया है। दूसरों से संपर्क कायम रखने के लिए नेटवर्किंग का सहारा लें।
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- लाल  

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपको व्यापार में कार्य को लेकर प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। सकारात्मक सोच से आज जीवन में प्रगति लाएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और नये साथी भी बनेंगे।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक -9
सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम के मामलों में आपको साथी का अच्छा साथ मिल सकता है। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लेमन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें