अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
मार्केटिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा, नहीं तो कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। निवेश के लिए किसी योजना का हिस्सा बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में किसी नई वस्तु का आगमन होगा। शुभ अंक-12
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। व्यापार में धन लाभ के अवसरों के योग है। छात्रों के परीक्षा के परिणाम आएंगे। कानूनी मामलों से राहत मिलेगी। अपनी जीवनशैली में योग शामिल करें, यह आपके लिए फायदेमंद है। शुभ अंक- 35
शुभ रंग- पीला
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज आप आय को बढ़ाने के लिए नेटवर्किंग का सहारा ले सकते हैं। वित्तीय समृद्धि मिलने की भी संभावना हैं। कारोबार में आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा प्लान कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी या मालिक आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधी प्लान लेकर आ सकते हैं। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
जीवनसाथी के साथ किसी बिजनेस की प्लानिंग करेंगे। निवेश करने से बचना होगा अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। गलत और सही का मूल्यांकन करने में सक्षम रहेंगे। नृत्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अच्छा समय है। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
बिजनेस को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे। परिवार के साथ कुछ इन्वेस्टमेंट करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचें। शुभ अंक- 67
शुभ रंग- हरा
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
विदेश से शिक्षा प्राप्त करने के लिए आज फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा करनी पड़ेगी। आज का दिन आपके लिए सफलता और समय की स्वतंत्रता ले कर आया है। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। शुभ अंक-19
शुभ रंग- भूरा
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। दोस्तों के साथ किसी निवेश की प्लानिंग करेंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपने सोना, चांदी व वाहन की खरीदारी में जल्दबाजी दिखाई, तो कोई गड़बड़ी हो सकती है। शुभ अंक-28
शुभ रंग- पीला
अंक 9
आपको बिजनेस में धन संबंधित योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। घर में किसी नई वस्तु का आगमन होगा। सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी समस्याओं को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। शुभ अंक- 9
शुभ रंग-ग्रे
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।