फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 02 जून 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 02 Jun 2021 05:51 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
 
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
कार्यक्षेत्र के लिए दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक अवस्था बेहतर होगी। अचानक धन का लाभ हो सकता है। वहीं पारिवारिक जीवन में परिजनों से विवाद हो सकता है। कोर्ट कचहरी के फंसे हुऐ मामले सुलझेंगे। 
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
नौकरी व्यापार कर रहे जातकों के लिए दिन सामान्य रहने के संकेत कर रहा है। परिवार के सहयोग से आपके भविष्य की योजनाओं में सफलता मिलेगी। घनिष्ट मित्रों से नुकसान हो सकता है सतर्क रहें।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - पीला

4 of 10
अंक - 3
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई योजनाओं से फायदा मिलेगा। आपकी बुद्धिमत्ता की तारीफ होगी। घर के लिए फर्नीचर आदि की खरीदारी कर सकते हैं। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
कार्यक्षेत्र में आप अच्छा फैसला ले सकते हैं। जरूरत है समय के साथ बदलने और चलने की। काफी दिनों से अगर आप मानसिक तनाव की स्थिति झेल रहे थे, तो वह कम होगी। संतान के जीवन में उन्नती आ सकती है। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – ब्लू
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके रुके हुऐ कार्य सम्पन्न होंगे। किसी जरूरी कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। निवेश आपके लिए हितकर रहेगा। रिश्तेदारों से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरा 
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
नौकरी-कारोबार में आज आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह मशविरा जरूर करें। दूसरों की बातों में आकर अपने गृहस्थी जीवन में तनाव न लाएं। 
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – गुलाबी

8 of 10
अंक - 7
आज आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। किसी काम को लेकर आपका मन विचलित रहेगा। लोगों की बातों में आ सकते हैं। पुरानी चलती आ रही बाधाऐं दूर होंगी। धन लाभ की संभावना बन सकती है। 
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – सिल्वर

9 of 10
अंक – 8
कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई नई और महत्वपूर्ण जानकारी सहयोगियों से मिलेगी। राजनीति में पदोन्नति हो सकती है। सरकार से फायदा मिलेगा। खुशियों भरा दिन, प्रोपर्टी से लाभ हो सकता है, आय में बढ़ोतरी हो सकती है। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से नुकसान हो सकता है। इस कारण फैसला लेने में जल्दबाजी बिल्कुल न करें। अचानक आपके विरोधी उभर सकते हैं। निजी जीवन में आप किसी खास व्यक्ति की कमी को महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें