फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 August Ka Ank Jyotish: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 02 Aug 2023 07:08 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
numerology - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष एक महत्वपूर्ण विद्या है, जिसके द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आप अभी आध्यात्मिक मूड में हैं और जीवन के उद्देश्य के बारे में जवाब तलाश रहे हैं। कोई यात्रा शायद विदेश यात्रा आपको आपके सब जवाबों का उत्तर ढूंढने में मदद करेगी। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
अपने स्वाथ्य पर ध्यान दें और आराम करें। आत्मनिरीक्षण के लिए आज का दिन उपयुक्त है और यह मुख्य मुद्दों पर ध्यान देने और परिवार व गतिशील दुनिया के बीच में संतुलन बनाने से संभव होगा।
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग- पीला 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
अगर आप खुद को अस्पष्ट या दोषी मान रहे हैं तो, अकेले रहने के लिए समय निकालें। बुराइयों या जुए में शामिल होना अभी बेफ़कूफी होगी। दूसरों को दुखी देखकर आप खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
लोग आपकी संगति का आनंद लेते है और आज आपकी काम के प्रति कुशलता की मांग रहेगी। कुछ सकारात्मक परिवर्तन आपका इंतज़ार कर रहे हैं।
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
अपने उज्ज्वल विचारों से आप अपनी ही नहीं बल्कि अन्य लोगों की समस्याओं को भी हल करेंगे। याद रखें अच्छे कामों का नतीजा हमेशा अच्छा ही होता है।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए कॉल करें या बैठक में भाग लें। किसी खास से सलाह लेना न भूलें। इस समय पारिवारिक मतभेद आपके तनाव का कारण हो सकता है।
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- लाल 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
इस समय जब आप अपनी प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करेंगे तो आपको कार्य की उपलब्धियां और प्रियजनों के साथ बिताया अच्छा समय ही याद आएगा । 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- गुलाबी 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आप कड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं और आपका निवेश अभी व्यर्थ नहीं होगा। दूसरे लोग आपकी प्रतिभा की सराहना करते हैं। अभी आपके अधिकारों में विकास या परिवर्तन हो सकते हैं।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आपके लिए आज का दिन जबरदस्त रहेगा। आपके कल्पनाशील, खोजपूर्ण और रोमांटिक विचार आपको प्रेरित करते हैं। उबाऊ और थका देने वाले कामों को छोड़ें व कुछ रोमांचक और मनोरंजक काम करें। 
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें