फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 02 April 2022: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 02 Apr 2022 12:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आज परिवार के प्रति जिम्मेदारी गहरा अहसास हो सकता है। कर्मक्षेत्र में प्रयत्न करते रहें, प्रगति के रास्ते पर आगे बढेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के परिणाम अच्छे मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।  
शुभ अंक-10
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
अपने कार्यक्षेत्र में आज आप सूझ-बूझ के साथ कार्य करें। नया निवेश न करें। पुरानी बातों को छोड़कर आधुनिक विचारों के साथ आगे बढेंगे। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। आज क्रोध न करें आप अपना स्वयं नुकसान कर लेंगे।  
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- पीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रह सकता है। इसलिए आपको होशियारी से काम लेना होगा। ऑफिस में आपके कार्य आसानी से संपन्न होंगे। परिवार में कलह का सामना करना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  4
कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। ऑफिस में शत्रुता रखने वाले बहुत ही मित्रवत व्यवहार करेंगे। अचानक कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे फायदा होगा। प्रेम-प्रसंगो में सफलता मिल सकती है। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग -सफेद 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  5
आज अपने लक्ष्य को मेहनत एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर हासिल कर लेंगे। आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। माता-पिता व संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आय व व्यापार के स्रोतों से फायदा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।    
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
अजनबी व्यक्तियों से व्यवहार न करें, अन्यथा परेशान हो जायेंगे। गलतफहमी के चलते पति-पत्नी में अनबन हो सकती है। ससुराल पक्ष से भी परेशानी आ सकती है। जो व्यक्ति प्रेम विवाह करना चाहते हैं। उनके लिए दिन शुभ है सरकारी क्षेत्र में लंबित पड़े काम निपट सकते हैं।  
शुभ अंक- 42
शुभ रंग- पिंक 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज निवेश से लाभ मिल सकता है। आपकी मेहनत का श्रेय आपको मिलेगा। आपको अपने कार्यों के लिए अवार्ड भी मिल सकता है। वाणी अच्छी रखें, सरकारी कार्य सफल होंगे। पति-पत्नी के संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। ।   
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज नए संबंध बनेंगे जो आगे चलकर फायदा देंगे। भाई से या किसी कर्मचारी से कहा सुनी हो सकती है। आप नए विषयों पर खोज या विचार कर सकते हैं। आपके अपने लोग ही विरोध में खड़े रहेंगे। पत्नी के सहयोग से आपको फायदा मिल सकता है।   
शुभ अंक- 5
शुभ रंग -सिल्वर
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज आपका धन अटक सकता है। बिन सोच-विचार किए धन न लगाएं। अपनी माता का आशीर्वाद आपको आगे बढ़ने में सहयोग देगा। आर्थिक कार्यों में देरी के कारण मन उदासीन रहेगा। आज दिन व्यस्तता भरा रहेगा। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें