फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Sun, 01 Sep 2024 06:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
01 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
नौकरी में आगे बढ़ने के लिए आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पैसा शायद आपके लिए अभी बड़ी ज़रूरत है। उधार संबंधी समस्याओं को सुलझाएं और खर्च करने की बजाय पैसा बचाएं। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
रिश्तेदारों के साथ समय बिताने में आराम महसूस करेंगे। ऐसा लग रहा है कि आज आप पार्टी के मूड में हैं। आपके आसपास का माहौल जीवंत और खुशनुमा है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
बैंक या वित्त पेशे से जुड़े व्यक्ति के लिए आज का समय शुभ है। अभी कार्यस्थल पर नई परियोजनाओं और कार्यों की शुरुआत की संभावना है। पिता या शिक्षकों पर आये संकट के कारण यात्रा में विलंब हो सकता है। 
 शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज जो भी विकल्प आपके पास हैं वो आपके लिए बेहद लाभदायक हैं। आज का समय आपके लिए शानदार प्रतीत होता है। इस जीवंत परिवेश में आप बेहद खुश हैं। प्यार,लालसा और उत्साह इन तीनों को अपने दिमाग में रखें। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
खुद के प्रति ईमानदार रहें और हर काम को पूरे दिल व दिमाग से करें। खुद पर विश्वास रखें और मेहनत करें, आप जो चाहते हैं वो आपको मिल कर रहेगा। आज आत्म मूल्यों को समझें और अपनी शक्ति व कमजोरी को पहचान कर आगे बढ़ें।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आप अभी मानसिक रूप में पूरी तरह से सक्रिय है और आपको हर कोशिश में सफलता मिलने वाली है। याद रखें, जब उद्देश्य मजबूत होता है तो कड़ी मेहनत एक विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बन जाती है। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
अपने पेशेवर वातावरण के साथ साथ चीजों को आसान बनाने के लिए यह समय बेहतरीन है। आपकी नीतियों और रणनीतियों की अत्यधिक सराहना की जा रही है, इससे आपकी प्रतिष्ठा और स्थिति दोनों में सुधार होगा। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आर्थिक लाभ की भी संभावना है। आज जो विकल्प आपके पास हैं वो आपके लिए बेहद लाभदायक हैं। यह समय विदेशियों के साथ दीर्घकालिक निवेश के लिए सर्वोत्तम है क्योंकि आपका भाग्य अभी आपके साथ है। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज कोई रहस्यमयी घटना आपको अपने स्वप्न पूरा करने की प्रेरणा दे सकती है। अभी कीमती सामन की खरीद या बिक्री से बचें। अब आप नई तकनीकों और योजनाओं को लेकर बेहद उत्साहित है जिससे आपका करियर चमकने वाला है। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें