Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आज आप स्वतन्त्र महसूस करेंगे। व्यापार में तरक्की के आसार है। संतान आपका कहना नहीं मानेगी जिसके कारण आप चिंता महसूस करेंगे। आप अपनी योजना व गतिविधियों के बारे में किसी जानकार से सलाह लें इससे आपको सहायता मिलेगी। सरकारी कामकाज रुक सकते है। असमंजस की स्थिति रहेगी और जीवन साथी से कदम-ताल नहीं मिलेंगी। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 2
आज आप जीवन साथी के लिए गिफ्ट खरीद सकते है। प्रेम विवाह हो सकता है। जो समस्याएं आपको परेशान कर रही है उन्हें हल करने के लिए दिल का इस्तेमाल करें। काम पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल गुजारेंगे। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 3
आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती है। मानसिक दबाव से बचने के लिए योगा करें। आपके और आपके प्रिय के बीच कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। अपनी व्यापारिक क्षमताओं को बढ़ाए इससे करियर के नए रास्ते खुल सकते है। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- वॉइलेट
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 4
आज किसी बड़े व्यक्ति का साथ आपको उच्च शिखर पर पहुंचाने में मददगार साबित होगा। किसी पर अंधविश्वास न करें अन्यथा बिना बात के परेशानी खड़ी हो सकती है। सट्टा और जुआ आदि से दूर रहें। आज आपका जीवनसाथी खुशी जाहिर करेगा। आपका गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को खुश कर देगा। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 5
आप अपने वसूलो एवं सिद्धान्तो पर कायम रहेंगे। पारिवारिक स्थितियां सामान्य रहेंगी और आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। कार्य स्थल पर आपका व्यवहार आपको प्रसिद्धि दिलाएगा। यात्राओं में सावधानी बरतें। आज जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 6
कार्यक्षेत्र व घरेलू कार्यों में मेहनत करनी पड़ सकती है। आमदनी में रुकावट आएगी। अभी कोई नया व महत्वपूर्ण कार्य शुरु नहीं करें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ेगा। सन्तान की तरफ से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध में अवरोध आएंगे। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रे
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 7
आपको आज बातचीत में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी बात को लेकर प्रियजनों या पत्नी से सम्बन्ध बिगड़ सकते है। आपको सरकारी कामकाज एवं मुकदमे में विवाद आदि का भी सामना करना पड़ सकता है। आज व्यापार की समस्या सुलझने की संभावना है। नौकरी में लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। प्रेम-सम्बन्ध आपकी बदनामी व अपयश का कारण बन सकते है। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- पीला
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 8
अचानक आए खर्चे आज आपका आर्थिक बोझ बढ़ा सकते है। सहकर्मियों और वरिष्ठ से मिला सहयोग आपके उत्साह में बढ़ोत्तरी करेगा। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है जो प्यार और रोमांस को नया रास्ता देगा। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। सभी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह अपार सफलता का दौर रहेगा। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- भूरा
अंक- 9
आज आपमें भौतिक और भावनात्मक रुप से भारी बदलाव आ सकता है। आर्थिक तौर पर तकलीफें आएंगी। कुछ अच्छा पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। माता-पिता से सम्बन्धों में सुधार आएगा। मानसिक तनाव एवं शारीरिक कमजोरी की समस्या रहेगी। व्यापार की नीतियों पर पुनर्विचार करेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक लगाव सार्थक सिद्ध होगा। शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला