अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक - 1
कार्यों में सफलता मिल सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद में धन व समय का अपव्यय होगा। लाभकारी योजनाएं बनेगी। अविवाहतों के विवाह की बात चलेगी। भौतिक व आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – पिंक
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक - 2
दिन लाभकारी रहेगा। आज आप परोपकार, समाज, कार्य आदि में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आपके सपने कुछ हद तक सच होंगे। रोमांस के लिए श्रेष्ठतम दिन है। अपने प्रियतम से आप नाराज हो सकते हैं।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – बैंगनी
4 of 10
number
अंक - 3
मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नये रिश्ते बनाने के लिए दिन है। आप नई वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं। किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपका फायदा उठाने की कोशिश करेगा।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक - 4
कार्यों को लेकर कुछ नए अवसर हाथ लगेंगे, जिससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी। टैक्स आदि सम्बन्धित कार्यों में परेशानी आ सकती है। जो बदलाव आप अपने कार्यस्थल में लाना चाहते हैं, उनपर अमल करने का सही वक्त है। लम्बे समय से खराब चल रहे।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
आपने जो अपने जीवन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए, उनसे जीवन में बढ़ोत्तरी होगी। आज आपके हाथों से कोई अच्छा कार्य सम्पन्न होगा।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक - 6
नई कार्य योजना बनाने पर समय लगेगा। प्रेम जीवन में रिश्तों में खटास या टूटने की नौबत आ सकती है। रिसर्च के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – लाल
8 of 10
number
अंक - 7
आप अपने परिवार के साथ घूमने-फिरने, सिनेमा, मनोरंजन आदि का आनंद ले सकेंगे। कोई भी कार्य दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करेंगे। विवाहित जोड़े एक-दूसरे पर ज्यादा निर्भर रहेंगे।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – क्रीम
9 of 10
number
अंक - 8
आपका कार्य आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा। विवाह के रिश्तों को आप नजरंदाज कर सकते हैं। प्यार के रिश्तों में बढ़ोत्तरी होगी। दोस्तों के साथ डिनर पर जाएंगे और संगीत मन को हल्का करेगा।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – नीला
अंक - 9
पैसे के लेन-देन में आशंका की स्थिति रहेगी। आपके प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। बातचीत के अभाव के कारण वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - बैंगनी