फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: जीवनसाथी को चुनने में गलती कर देते हैं इस मूलांक के लोग, पर करियर में करते हैं तरक्की

Fri, 09 May 2025 12:38 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology: अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 मूलांकों का उल्लेख है, जिसमें प्रत्येक अपने विशेष प्रभाव के लिए जाना जाता है। इन सभी को नियंत्रित करने के लिए हर मूलांक का अपना स्वामी ग्रह भी हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Numerology - फोटो : freepik
Numerology: अंक शास्त्र हर व्यक्ति के जीवन में खास महत्व रखता है। यह व्यक्ति की जन्म तिथि से उसके स्वभाव, रुचि, जीवन और चुनौतियों को दर्शाता है। अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 मूलांकों का उल्लेख है, जिसमें प्रत्येक अपने विशेष प्रभाव के लिए जाना जाता है। इन सभी को नियंत्रित करने के लिए हर मूलांक का अपना स्वामी ग्रह भी हैं। हालांकि आज हम बात केवल मूलांक 2 के जातकों की करने वाले हैं, जिनके स्वामी ग्रह चंद्रमा है। बता दें, जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। आइए इनके स्वभाव और प्रेम जीवन के बारे में जानते हैं।
Numerology love: प्यार के मामले में अनलकी हैं इस मूलांक के जातक, बार बार टूटते हैं रिश्ते
विज्ञापन

2 of 6
Numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 2 के लोगों का स्वभाव
अंक ज्योतिषियों के अनुसार जिन भी लोगों का मूलांक 2 होता है, वे बहुत भावुक और मन के शांत होते हैं। यह लोग करियर में अपनी रचनात्मकता से एक पहचान बनाने में कामयाब होते हैं। इसके अलावा इनके अंदर संगीत, लेखन, नृत्य की कला होने से यह लोगों को अपनी ओर आसानी से आकर्षित करते हैं।
Numerology: मूलांक 6 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग
विज्ञापन

3 of 6
Numerology - फोटो : adobe stock
लेकिन इस मूलांक के लोग कभी-कभी भावनाओं में आकर कुछ ऐसी गलती कर देते हैं, जिसका पछतावा इन्हें बाद में अवश्य होता है। अंक ज्योतिषियों के अनुसार यह लोग प्रेम जीवन में साथी का चयन करने में भी गलती कर देते हैं। 
Love Numerology: इस मूलांक के जातक प्रेम विवाह करने में होते हैं सफल, हर परिस्थितियों का करते हैं सामना

4 of 6
Numerology - फोटो : adobe stock
लोगों पर अधिक भरोसा और विश्वास इनकी परेशानी का कारण बनता है। हालांकि यह लोग अपनी मेहनत और परिश्रम से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते हैं। इनकी समाज में भी प्रतिष्ठा बढ़ती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Numerology - फोटो : adobe stock
अंक ज्योतिषियों की मानें तो मूलांक 2 के लोग अपनी बुद्धि-विवेक के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। यह अपनी चतुराई से विरोधियों का हराने में कामयाब होते हैं। खास बात यह है कि इस मूलांक के लोग वाणी की मधुरता से लोगों का दिल भी जीत लेते हैं। मूलांक 2 के लोग धन संचय करने में भी माहिर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Numerology - फोटो : freepik
यह रंग है शुभ
मूलांक 2 वालों के लिए 1, 2 और 4 तारीख खास होती है। इसके अलावा सफेद रंग और सोमवार का दिन इनके लिए शुभ माना जाता है।

Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें