numerology
- फोटो : adobe stock
मूलांक 1
जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक का स्वामी सूर्य है, जो आत्मसम्मान और नेतृत्व का प्रतीक है। ऐसे लोग आत्मविश्वासी, स्वतंत्र और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। इन्हें अपने सिद्धांतों के साथ समझौता करना पसंद नहीं होता। ये रिश्तों में सच्चाई रखते हैं, लेकिन अगर इन्हें ठेस पहुंचे, तो ये उसे नजरअंदाज नहीं करते। ये अपने तरीके से जवाब देना जानते हैं और किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करते।