फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: अपना मूलांक पता करने का सबसे आसान तरीका, यहां जानें

Thu, 15 May 2025 06:00 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology: किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके मूलांक का पता चलता है। इन अंकों के आधार पर उस व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, सफलता व भविष्य की जानकारी प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
mulank according to date of birth - फोटो : adobe
Numerology: किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके मूलांक का पता चलता है। इन अंकों के आधार पर उस व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, सफलता व भविष्य की जानकारी प्राप्त होती हैं। बता दें, अंक ज्योतिष की पहचान एक ऐसी विद्या के रूप में होती हैं, जो संख्याओं के योग से व्यक्ति को होने वाले लाभ-हानि का अनुमान लगाती हैं। इसमें 1 से 9 मूलांकों का उल्लेख किया गया है, जो सभी अपना विशेष महत्व रखते हैं। हालांकि हर मूलांक का संबंध विशिष्ट ग्रह से भी जुड़ा होता है, जिसका व्यापक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ऐसी मान्यता है कि मूलांक हर व्यक्ति के जीवन में एक अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि इसके आधार पर जातक के गुणों का पता चलता है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग है, जिन्हें अपने मूलांक की जानकारी नहीं है। ऐसे में आप इन आसान तरीकों से अपने मूलांक का पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
mulank according to date of birth - फोटो : freepik
इस तरीके से लगाएं अपने मूलांक का पता
आपको बता दें, मूलांक व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर तय होता है। उदाहरण के लिए यदि समझा जाए, तो अगर किसी जन्म का 15 तारीख को हुआ है, तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 1+ 5= 6 होगा। ऐसे में उसका मूलांक 6 माना जाएगा। वहीं जन्म यदि 22 तारीख को हुआ है, तो 2+ 2= 4  उसका मूलांक होगा। ऐसे ही आप अपनी जन्म तिथि को जोड़कर उसके आने वाले योग से अपना मूलांक जान सकते हैं।

Numerology: मूलांक 6 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग
विज्ञापन

3 of 6
mulank according to date of birth - फोटो : adobe stock
जन्मतिथि के अनुसार जानिए अपना मूलांक
  • 10, 19, 28 – तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होगा।
  • 11, 20, 29 – इस दिन जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा।

Numerology love: प्यार के मामले में अनलकी हैं इस मूलांक के जातक, बार बार टूटते हैं रिश्ते

4 of 6
mulank according to date of birth - फोटो : adobe stock
  • 12, 21, 30 – आपका मूलांक 3 माना जाएगा।
  • 13, 22, 31 – तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा।

Numerology: जीवनसाथी को चुनने में गलती कर देते हैं इस मूलांक के लोग, पर करियर में करते हैं तरक्की

विज्ञापन

5 of 6
mulank according to date of birth - फोटो : adobe stock
  • 14, 23 – इस तिथि पर जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होगा।
  • 15, 24 – आपका मूलांक 6 माना जाएगा।

Numerology: यह तीन अंक होते हैं बेहद प्रभावशाली, दिलाते हैं भरपूर पैसा और शोहरत

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mulank according to date of birth - फोटो : adobe stock
  • 16, 25 – आपका मूलांक 7 है।
  • 17, 26 – इस तिथि पर जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा।
  • 18, 27 – तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 9 होगा।

Numerology: इन तारीखों में जन्में लोगों पर केतु ग्रह होते हैं मेहरबान, बनते हैं खास और कामयाब



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें