फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 वालों के लिए दिन हो सकता है चुनौतीपूर्ण, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Thu, 15 May 2025 06:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपकी इच्छाशक्ति की परीक्षा ले सकता है। आप जो भी निर्णय लेंगे, उसमें दृढ़ता और आत्मविश्वास झलकेगा। अगर कोई महत्वपूर्ण काम हाथ में लेना चाहते हैं, तो समय उपयुक्त है, लेकिन यह भी ज़रूरी है कि आप किसी के सुझाव को नकारें नहीं । लीडर बनने के साथ सुनना भी उतना ही अहम है। सरकारी काम या उच्च अधिकारियों से जुड़े मसलों में प्रगति के संकेत हैं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज आप भावनाओं में बह सकते हैं, लेकिन दिन को संतुलित बनाए रखने के लिए आपको खुद को केंद्रित रखना होगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी, लेकिन छोटी बातों को लेकर मन दुखी न करें। किसी पुराने मित्र से बातचीत आपकी भावनात्मक स्थिति को बेहतर बना सकती है। कला, संगीत, लेखन या मनोविज्ञान से जुड़े लोगों के लिए दिन रचनात्मक रहेगा।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आपका आकर्षण और आत्मविश्वास आज दूसरों को आपकी ओर खींचेगा। सार्वजनिक जीवन, शिक्षा या सलाह देने वाले क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन फलदायक रहेगा। दूसरों को प्रेरित करने का अवसर मिलेगा। कुछ नया सिखने या सिखाने की संभावना है। यात्रा या किसी आयोजन में भागीदारी से मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आप धैर्य रखेंगे तो स्थितियां आपके पक्ष में मुड़ेंगी। अव्यवस्थित कामों को सुधारने का अवसर मिलेगा। आज कार्य में अनुशासन, नियमितता और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना जरूरी है। अचानक आए खर्चों पर नियंत्रण रखें। संपत्ति या दस्तावेज से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
ग्रहों की चाल आज आपके पक्ष में है । नए संपर्क बनेंगे, और पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा। संवाद कौशल से आप कई चीजें अपने पक्ष में कर पाएंगे। व्यापार या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई बड़ा लाभ हो सकता है। छोटी यात्राओं के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। हालांकि, फैसले जल्दबाजी में न लें और गपशप से दूरी बनाएं।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन सौंदर्य, प्रेम और परिवार से जुड़ी बातों में बीतेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात या बातचीत दिल को सुकून देगी। जो लोग कला, फैशन, संगीत, डिजाइन या अभिनय से जुड़े हैं, उन्हें कोई रचनात्मक उपलब्धि मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में संतुलन और तालमेल रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता रखें, किसी भी खर्च से पहले सोच-विचार करें।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
अंदर से एक अलग ही अनुभव या सोच आज आपको घेर सकती है। यह आत्म-विश्लेषण का दिन है, जब आप खुद को गहराई से समझ पाएंगे। तकनीकी, शोध, रहस्य, आध्यात्म या गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ेगी। अगर आप किसी मानसिक उलझन में हैं, तो आज उत्तर मिल सकते हैं। कुछ समय एकांत में बिताना लाभकारी होगा। व्यर्थ की बहसों से दूर रहें।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
.अंक 8
आज आपके अंदर जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा सामर्थ्य है। आपकी गंभीरता और परिपक्व सोच से लोग प्रभावित होंगे। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है, या कोई कर्ज/बकाया राशि वापस आ सकती है। न्याय या प्रशासन से जुड़े लोग लाभ की स्थिति में रहेंगे। हालांकि, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर कमर और जोड़ से संबंधित दिक्कतें।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपके भीतर जबरदस्त ऊर्जा और जोश रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट या कार्य आरंभ करने के लिए दिन उत्तम है। सामाजिक रूप से आपकी पहचान मजबूत होगी। जो लोग खेल, सेना, पुलिस या प्रतिस्पर्धी क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें सम्मान और सफलता मिलेगी। हालांकि, क्रोध या हठ की प्रवृत्ति को काबू में रखें, नहीं तो कुछ अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें