फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulank 1 Love Life: प्यार के लिए दुनिया बदलने की क्षमता रखते हैं मूलांक 1 वाले लोग, पर धैर्य की है कमी

Mon, 17 Nov 2025 12:54 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mulank 1 Love Life: अंक ज्योतिष में मूलांक 1 का स्वामी सूर्य माना जाता है, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास, ऊर्जा और आकर्षण का प्रतीक है। आइए जानते हैं मूलांक 1 वालों का प्रेम जीवन कैसा रहता है और उनके कौन-कौन से गुण रिश्ते में सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कैसा होता है मूलांक 1 वालों का प्यार? - फोटो : Amar Ujala
Mulank 1 Love Life In Hindi: अंक ज्योतिष में प्रत्येक अंक का अपना एक अलग महत्व बताया गया है। माना जाता है कि व्यक्ति जन्मांक का उनके जीवन पर बड़ा प्रभाव देखने को मिलता है। किसी भी व्यक्ति की मूलांक उसने स्वभाव, गुण, भविष्य, और प्रेम जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है। ऐसे में बात करें मूलांक 1 की तो, इसके स्वामी सूर्य को माना गया है, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास, ऊर्जा और आकर्षण का प्रतीक है। इस मूलांक के लोग स्वभाव से तेज, स्पष्टवादी और प्रभावशाली व्यक्तित्व रखते हैं। रिश्तों में भी यही गुण गहराई से दिखाई देते हैं। प्यार में वे दिल से सच्चे होते हैं, लेकिन अपने तरीके से चीजें चलाना भी पसंद करते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 1 वालों का प्रेम जीवन कैसा रहता है और उनके कौन-कौन से गुण रिश्ते में सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

Nazar Dosh Upay बच्चों की नजर उतारने के लिए करें ये 5 सरल उपाय, पलभर में मिलेगा द्रष्टि दोष से छुटकारा
विज्ञापन

2 of 5
प्रेम जीवन की खासियत - फोटो : adobe stock
प्रेम जीवन की खासियत
मूलांक 1 वाले प्यार में बेहद समर्पित होते हैं। वे किसी से प्रेम करते हैं तो पूरी निष्ठा के साथ, बिना किसी छल-कपट के करते हैं। पार्टनर को खुश रखना, उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और उसके लिए सुरक्षा की भावना देना, ये सब उनके स्वभाव का हिस्सा है। रिश्ते में वे भरोसे और पारदर्शिता को बहुत महत्व देते हैं। अपने पार्टनर के लिए वे एक मजबूत सहारा बनते हैं और हर परिस्थिति में उसके साथ खड़े रहते हैं।

Mulank 4 Personality: राहु के जबरदस्त प्रभाव में होते हैं मूलांक 4 वाले, जानें कैसा होता है इनका जीवन

सूर्य का प्रभाव होने के कारण इनमें एक विशेष आकर्षण होता है, जिससे लोग सहज ही उनकी ओर खिंचते हैं। वे रोमांटिक भी होते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं ज्यादा खुलकर नहीं दिखा पाते। हालांकि जिस पर प्यार आ जाए, उसके लिए ये दुनिया बदलने की भी क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सकारात्मक गुण   - फोटो : adobe stock
सकारात्मक गुण  
नेतृत्व क्षमता- ये लोग रिश्तों में दिशा देने और पहल करने वाले होते हैं।
भरोसेमंद- एक बार दिल से स्वीकार कर लिया तो अंत तक साथ निभाते हैं।
आत्मविश्वास- पार्टनर को हमेशा बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
सुरक्षा देने वाले- अपने प्रेमी को सुरक्षित और विशेष महसूस कराना इनकी सबसे बड़ी खूबी है।
जिम्मेदार- रिश्ते की जिम्मेदारी निभाने में कभी पीछे नहीं हटते।

4 of 5
नकारात्मक गुण   - फोटो : adobe stock
नकारात्मक गुण  
अहंकार और जिद- सूर्य का प्रभाव कभी-कभी इन्हें जिद्दी और अहंकारी बना सकता है।
हावी होना- इनके अंदर डोमिनेटिंग नेचर देखने को मिलता है। अपनी बात मनवाने की आदत रिश्तों में तनाव पैदा करती है।
धैर्य की कमी- इन्हें देर से जवाब देना या प्रतिक्रिया न मिलना बिल्कुल पसंद नहीं होता।
भावनाएं जताने में कठिनाई- दिल में प्यार बहुत होता है, पर उसे व्यक्त करने में ये कमजोर हो जाते हैं।
अधिक अपेक्षाएं- रिश्ते में उच्च उम्मीदें रखते हैं, जिसे न पाना उन्हें परेशान कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीवनसाथी  - फोटो : adobe stock
जीवनसाथी 
मूलांक 1 वाले लोगों के लिए 2,3,5 और 6 मूलांक के लोग सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं। ये लोग इनके विचारों को समझते हैं और इनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं। वहीं मूलांक 4 और 8 के जातकों के साथ मूलांक 1 के लोगों का स्वभाव मेल नहीं खाता। ये दोनों मूलांक गंभीर और कठोर होते हैं, जिससे मूलांक 1 के साथ टकराव होने की संभावना अधिक रहती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें