फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 17 November: इन 3 मूलांक वालों को होगी सेहत से जुड़ी परेशानियां, पढ़ें अपना अंक राशिफल

Mon, 17 Nov 2025 06:53 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
17 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
17 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए बदलावों से भरा रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं सामने आ सकती हैं। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। निवेश करने पर लाभ की संभावनाएं बनेंगी। 
शुभ अंक- 22 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। विवाह के योग बनेंगे। इस दौरान पुराने परिचितों से मिलने की भी संभावना है। घर और बाहर दोनों जगह समर्थन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते हुए समय बितेगा।  
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉयलेट

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज पुरानी बातों का भार दिल पर बना रहेगा। अपने बच्चों के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता आपको होगी। उनके भविष्य के लिए परिजनों से बात करना उचित रहेगा। इस दौरान आप किसी घूमने की जगह पर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन का समझदारी से निवेश करें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज दिन सामान्य रहने वाला है। आपकी मेहनत आपकी पहचान बनेगी और आप अपनी सफलता का आनंद लेंगे। काम और जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसकी प्राप्ति होगी।
शुभ अंक- 5  
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
मूलांक 5 के लोग दैनिक दिनचर्या की उदासीन भावना को दूर करने के लिए प्रयास करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको पत्नी की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। नेतृत्व गुण उभर कर सामने आएंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
सेहत को लेकर मन परेशान हो सकता है। आपका क्रोध झगड़े का कारण बन सकता है। इस दौरान मानसिक तनाव से बचें। ध्यान और योग से मन को शांति दें। यात्रा पर जाने से लाभ होने की संभावनाएं हैं। लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। सेहत पर भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। खासकर मानसिक तनाव से दूर रहेंगे। कोर्ट के मामले हल होंगे और पैसों की बचत भी आप करने में सफल रहेंगे।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
मूलांक 8 वालों को किसी नए प्रोजेक्ट के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। इस समय माता-पिता का सहयोग आपको आत्मबल देगा। मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 86
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
मूलांक 9 वालों को भाई-बहनों का भरपूर प्रेम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती हैं। पारिवारिक चर्चा या योजनाओं में भाग ले सकते हैं।अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको धोखा दे सकता है।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें