august masik ank jyotishfal
- फोटो : amarujala
मूलांक 2
जन्मतिथि: 2, 11, 20, 29
ग्रह स्वामी: चंद्रमा
स्वभाव: संवेदनशील, रचनात्मक, सहयोगी
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला
माह का सार: यह महीना आपके लिए सामूहिक प्रयासों और भावनात्मक समझ का है। कई परिस्थितियों में मित्रों और परिजनों के साथ सामंजस्य बनाए रखना जरूरी होगा, वरना तनाव उत्पन्न हो सकता है। यह भी संभव है कि अत्यधिक उत्साह में आप कोई जोखिम भरा फैसला लें, इससे बचें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां या अवसर मिल सकते हैं। अपने विचारों को स्पष्ट रखें, खासकर वरिष्ठों के समक्ष। यह महीना रचनात्मक गतिविधियों, कला और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। पिता से जुड़े मामलों में सहयोग मिलेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। ध्यान रखें। आलस्य और टालमटोल से नुकसान हो सकता है।
उपाय: शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल चढ़ाएं।