फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: मूलांक के अनुसार करें करवा चौथ पर अपना श्रृंगार, खुल जाएगी पति की किस्मत

Sat, 19 Oct 2024 03:49 PM IST
श्वेता सिंह गुंजन वार्ष्णेय,ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 10
करवा चौथ 2024 - फोटो : amar ujala
Karwa Chauth Shringar According to Numerology: जिन स्त्रियों को अपनी जन्म राशि नहीं पता है, वे अपने नाम राशि के हिसाब अथवा जन्म तिथि से निकलने वाले मूलांक के अनुसार विधि-विधान करें। मूलांक जानने के बाद व्रती महिलाएं अपने मूलांक के अनुसार, वस्त्र आदि का चयन कर इस व्रत की शुभता को और बढ़ा सकती हैं। किसी भी माह की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्म लेने वाली स्त्रियों का मूलांक 1 होता है। 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 2 होता है। 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 3 होता है। 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 4 होता है। 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है। 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 6 होता है। 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 7 होता है। 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 8 होता है। 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 9 होता है। ग्रह-नक्षत्रों की वजह से दांपत्य जीवन में अगर परेशानियां आ रही हैं तो इस करवा चौथ पर स्त्रियां अपने मूलांक के अनुसार श्रृंगार कर पूजन कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 10
karwa chauth 2024 - फोटो : amarujala
मूलांक 01 : इस मूलांक के स्वामी देवता सूर्य के आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना सदा कल्याणकारी रहेगा, साथ ही करवा चौथ के दिन नारंगी रंग की साड़ी अथवा परिधान पहनकर सोलह श्रृंगार करें।
विज्ञापन

3 of 10
karwa chauth 2024 - फोटो : amarujala
मूलांक 02 : इस मूलांक के स्वामी देवता चंद्रमा के आराध्य शिव शंकर की आराधना एवं शिव चालीसा का पाठ करें तो उन्हें पति के साथ सामंजस्य बढ़ाने में अनुकूलता प्राप्त होगी, साथ ही करवा चौथ के दिन मोती अथवा सीप की माला और आभूषण से अपना श्रृंगार करें।

4 of 10
karwa chauth 2024 - फोटो : amarujala
मूलांक 03 : इस मूलांक के स्वामी देवता, देवगुरु बृहस्पति से सौभाग्य वृद्धि की कामना के लिए पीली साड़ी पहनकर पति का दीदार करें। जब भी तनाव हो तो पीले वस्त्रों का उपयोग कर दांपत्य जीवन में मधुरता पाई जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 10
karwa chauth 2024 - फोटो : amarujala
मूलांक 04 : इस मूलांक के स्वामी देवता, छाया ग्रह राहु की प्रसन्नता के लिए करवा चौथ के दिन अपनी शादी में पहना हुआ परिधान धारण करें।
विज्ञापन

6 of 10
karwa chauth 2024 - फोटो : amarujala
मूलांक 05 : इस मूलांक के स्वामी देवता बुध ग्रह की अनुकूलता के लिए हरी साड़ी, हरी चूड़ी एवं पन्ने के आभूषण से श्रृंगार करें, ताकि दांपत्य जीवन में भी हरियाली छाई रहे।
विज्ञापन

7 of 10
karwa chauth 2024 - फोटो : amarujala
मूलांक 06 : इस मूलांक के स्वामी देवता शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने एवं दांपत्य जीवन में सुख-सौभाग्य की वृद्धि के लिए हीरे से बने आभूषण से अपना श्रृंगार करें और गाय को चारा खिलाएं।

8 of 10
karwa chauth 2024 - फोटो : amarujala
मूलांक 07 : इस मूलांक के स्वामी देवता, छाया ग्रह केतु की प्रसन्नता के लिए शादी में पहना हुआ लहंगा धारण करें और पति की दीर्घायु के लिए शिव मंदिर में ध्वजा लगवाएं।

9 of 10
karwa chauth 2024 - फोटो : amarujala
मूलांक 08 : इस मूलांक के स्वामी देवता शनि ग्रह की अनुकूलता एवं अपने पति को पराई नजरों से बचाने के लिए करवा चौथ के दिन अपनी आंखों का काजल पति के माथे पर लगाएं।
विज्ञापन

10 of 10
karwa chauth 2024 - फोटो : amarujala
मूलांक 09 : इस मूलांक के स्वामी देवता मंगल ग्रह की प्रसन्नता के लिए करवा चौथ के दिन लाल रंग का उपयोग करें, चाहे वह परिधान हो या फिर श्रृंगार, ताकि सुख-सौभाग्य निरंतर आपके जीवन में बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें