फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 27 Nov 2024 06:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
1 of 10
27 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
अगर आप कार्यस्थल की मुश्किलों से परेशान होकर स्व रोजगार के बारे में सोच रहे हैं तो अब समय आ गया है इसकी शुरुआत करने का। आपकी मेहनत और ईमानदारी का बढ़िया परिणाम भी आपको मिलने वाला है।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
अपने कार्य के प्रति आज आपका दृष्टिकोण साकारात्मक रहेगा। अपने सहकर्मियों की तारीफ करें और अपने सीनियर्स से बातचीत बढ़ाएं ताकि आपको नए मौके मिले और कार्य में भी आसानी हो।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
नए परिवेश या वातावरण में अपनी प्राथमिकताओं और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने का यह सही समय है। आज किसी बड़ी खरीद या बिक्री से बचें क्योंकि धन का नुकसान हो सकता है। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
किसी भी काम के लिए खुद पर विश्वास रखें और योजना बनाकर कोई निर्णय लें। आज आप अपने प्रियजनों से सम्पर्क कर सकते हैं। भविष्य की कुछ बेहतरीन योजनाएं आपका इंतज़ार कर रही है और आने वाले समय में आपके सभी सपने सच होंगे।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आप आज लोगों से बातचीत करने और नेटवर्किंग में दिलचस्पी दिखाएंगे। अपनी मेहनत और प्रयास से आप बाधाओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। वाद-विवाद आपकी प्रतिष्ठा के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज आप अच्छे मूड में नहीं हैं इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या आपको परेशान करने वाले लोगों से दूर रहें। आज ब्रेक लें और अपने परिवार व बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आप अभी अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं। नए अवसरों को हाथ से जाने न दें। आपके परिवार के सदस्य आपकी कुशलता और कल्पना की तारीफ करेंगे। आज आप बाहरी दुनिया की ओर अधिक आकर्षित होंगे।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आपके लिए अपने उत्साह को रोक पाना मुश्किल है। किसी अप्रत्याशित इच्छा को पूरा करने,सहकर्मी के निमंत्रण,एक फिल्म देखने या शहर घूमने की भी संभावना हैं। समय अच्छा है, इसका पूरा मज़ा लें।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपकी कंपनी को आपके नए विचारों से लाभ होगा। जुए, सट्टेबाज़ी जैसी बुराईओं से दूर रहें। आज आप जीवन में आराम और सुरक्षा महसूस करेंगे। नए विचार आपके करियर को एक नया मोड़ दे सकते हैं।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें