अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपके दिमाग में अपने गुणों जैसे संगीत, नृत्य या प्रदर्शन कला को जग जाहिर करने का विचार आ सकता है। कुछ बाधाओं का सामना कर सकते हैं लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको सही मार्ग दिखायेगा। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
बिज़नेस पार्टनर के परिवार से सम्बन्धित कोई परेशानी आपके नुकसान का कारण बन सकती है। अपने कौशल के कारण आपकी व्यावसायिक रूप से बड़ी मांग हैं। जब बात पेशेवर सौदों और ग्राहकों व प्रबंधन की आती है तो पूरी कंपनी केवल आप पर विश्वास करती है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
अतिरिक्त आमदनी के लिए आप आज ओवरटाइम या फ्रीलांसिंग का भी सोच सकते है। आज के दिन का फायदा उठायें क्योंकि अवसर और भाग्य दोनों आपके पक्ष में है। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज कोई भी काम जल्दबाज़ी में न करें। अपने अनुभव का प्रयोग करें, इसके साथ ही आत्मनिरीक्षण के लिए भी यह सही समय है। आज सार्वजनिक दुश्मन या राजनीतिक विपक्षी दोनों आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
अच्छे से तैयार हो जाएँ क्योंकि भविष्य में आपको किसी मुश्किल कार्य का सामना करना पड़ सकता है। अहंकार को छोड़ें, आज आपको अपने दोस्तों व सहकर्मियों का भी पूरा साथ मिलेगा। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
अपने विचारों में बदलाव आपके जीवन को बदल सकता है। किसी वजह से आज आप महसूस करेंगे कि आप किसी दूसरे ही लोक में हैं। चिंता, धोखा या उदासी यह शब्द आपके लिए कोई मायने नहीं रखते। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज धन और कीमती चीजों की तुलना में प्रियजन आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं। अपने प्रेमी के साथ भी समय बिताएंगे। सुस्ती के कारण आप उदासीन और बोरिंग महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
दूसरों का ख्याल रखें और यह सुनिश्चित करें कि वो हमेशा खुश रहें। अगर आप कोशिश नहीं करेंगे तो सफलता और असफलता के बारे में नहीं जान पाएंगे। आप बहुत ही भावुक हैं और अचानक किसी रिश्ते के टूटने से उदास होना स्वाभाविक है। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
अंक 9
पेशेवर कठिनाईयां या संघर्ष आपको अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। अगर आप मेहनत करने से नहीं डरते तो सब्र रखें क्योंकि अच्छे परिणाम आपका इंतज़ार कर रहे हैं। आप अपने लक्ष्य के बारे में अच्छे से जानते है और उसे पाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा