अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
किसी क़रीबी से सम्बन्ध विच्छेद, अप्रिय बात या वाद-विवाद इत्यादि से आप स्वयं को असहाय महसूस करते हैं। आत्म-निरीक्षण के लिए यह समय बेहतरीन हैं। दिल की सुनें और समस्या का सामना करे। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
सफर में गड़बड़ी से बचने के लिए आज यात्रा स्थगित कर दें। आज आपके काम में कुछ अस्पष्टता हो सकती है। महत्वपूर्ण परियोजनाओं या मीटिंग्स के लिए यह दिन अच्छा नहीं है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
नए बिज़नेस से पहले स्थानीय बाजार, प्रतिस्पर्धियों और कीमतों के बारे में अच्छे से शोध कर लें। पुराने मित्रों या जान पहचान वालों से फिर से सम्पर्क करें और कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए अपने कौशल को पॉलिश करें। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
सार्वजनिक दुश्मन या राजनीतिक विपक्षी आज आपका नुकसान करने की योजना बना सकते हैं लेकिन आप अपनी समझदारी से हर समस्या को हल कर सकते हैं। क़ानूनी समझौते या टाई अप भी आपको चिंतित कर सकते हैं। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
करियर के साथ-साथ अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताएं। आप खुद पर गर्व महसूस करेंगे क्योंकि आज पूरी दुनिया आपकी कार्यप्रणाली, प्रवीणता और आत्म-प्रयासों की तरफ कर रही है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
दुश्मन से विवादों या मुकदमेबाजी से बचे। व्यापार में अपने ग्राहकों को पर्याप्त सेवा प्रदान करें ताकि आपका व्यवसाय बढ़ें। अपनी मेहनत का फल भी आपको मिल ही रहा है। शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
पिछले कुछ दिनों से आपको अपने पेशेवर जीवन में परिवर्तन नजर आ रहा है। आपकी निपुणता आपको तारीफों का पात्र बनाती है। नई नीतियों की योजना और उसे प्रस्तुत करने की आपकी क्षमता आपकी सफलता का कारण है। शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं बड़े आगे बढ़ें और उनको हासिल करें। सोच विचार कर जोखिम उठाएं। आज आप जिस ऊर्जा को महसूस कर रहे है वो आपको भीड़ से अलग बनती है और इसीलिए लोग आपके प्रति आकर्षित होते है। शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
अंक 9
आप आज मीटिंग और प्रेसेंटेशन्स में भी अच्छा करेंगे। आपमें आत्मविश्वास भरपूर है किन्तु रवैये और अहंकार के बीच की पतली रेखा को अनदेखा न करें। नए रास्तों को पाने के लिए लगातार आगे बढ़ते रहें। शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया