अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
यह समय आपके लिए शानदार है। क़ानूनी मामले आपके पक्ष में हैं। आपको अपने सलाहकार या पिता के साथ विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। आपकी आध्यात्मिक विश्वासों का परीक्षण किया जा सकता है। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जिस धन का आप इंतजार कर रहे हैं वह जल्दी ही मिलेगा। आज का आपका दिन आश्चर्य से भरा रहेगा। जीवन में आर्थिक और समाजिक सुरक्षा आपको परेशान कर सकती है। शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
स्वास्थ्य चिंताओं के कारण आप परेशान हैं। अपनी चिंताओं को स्वयं ही न रखें बल्कि उनके साथ शेयर करें जो आपकी सहायता कर सकें। सोच समझ कर निवेश करें। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज अचानक आया फ़ोन कॉल या ईमेल आपके पूरे दिन को बदल देगा। किसी भी संबंध या साझेदारी से पहले भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखे।किसी खास महिला मित्र से रिश्ता सुधरेगा। शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
अनावश्यक ऋण और धोखाधड़ी भरे सौदों से बचने के लिए कानूनी मामलों या खरीद पर ध्यान दें। अपने साथी,पति / पत्नी को अपनी चिंताओं के बारे में बताने के लिए समय निकालें। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
कड़ी मेहनत करना जारी रखें और कठिन समय भी गुजर जायेगा। धन सम्बन्धी निर्णय लेने के लिए अभी समय सही नहीं है इसलिए अपनी पुरानी योजनाओं का ही पालन करें। शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
व्यापार में लाभ बढ़ाने, अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए योजना बनाएं और बिक्री व खरीद के समय ध्यान रखें। अपने पार्टनर्स और करीबी साथी पर विश्वास रखें। आपका अनुभव, सकारात्मक रवैया और आत्मविश्वास आपको अच्छे परिणाम देंगे। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
कानूनी समझौतों या टाई अप की भी संभावना है। आज अपनी बनाई गयी योजनाओं और नीतियों पर अड़े रहें और कोई भी नया निर्णय न लें। व्यपार में लाभ पाना चाहते है तो सोच समझ कर निवेश करें। शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 9
कूटनीति, कानूनी या धन सम्बन्धी विवादों को हल करने में आपकी मदद करेगी। परिवार के साथ समय बिताना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। आज कुछ भी करने से पहले दो बार सोचे और समझदारी से निर्णय लें। महत्वपूर्ण काम करने से बचें। शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी