Lucky Number Today: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज आत्मविश्वास अधिक होगा। आप अपने सकारात्मक विचारों के चलते धन अर्जित कर लेंगे। घर परिवार के कामों पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें वरना पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। धन सम्बन्धी मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। आपको पेट से सम्बन्धित समस्या आ सकती है। सम्पत्ति में निवेश सोच समझकर करें तभी बेहतर होगा। सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाहरी यात्रा का कार्यक्रम सुखद और फलदायी रहेगा। थोड़ा सा मानसिक तनाव रह सकता है। आप हर किसी से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। किसी अपरिचित पर विश्वास करना गलत निर्णय होगा। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आर्थिक और व्यापारिक तौर पर शानदार सफलता मिल सकती है। पहले से कहीं अधिक अधिकार सम्पन्न होंगे। भावनाओं के भाव में बहने या लापरवाही से बचना चाहिए। स्वभाव में विनम्रता का भाव रखेंगे। परिवार के साथ सम्बन्ध मधुर बनेंगे। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आपकी जान-पहचान समान विचारधारा वाले लोगों से बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के साथ आप उसके स्कूल या कॉलेज जा सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त रह सकते हैं। साझेदारी और सम्बन्धों पर सोच समझकर निर्णय लें। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ जाने से दिक्कतें पेश आएंगी, खर्च के लिये संतुलित बजट बनाएं और सामाजिक दायरा सीमित रखें। परिवार व मित्र आपको खुशियां प्रदान करेंगे। काफी समय से लंबित सरकारी कार्य, कानूनी मुद्दे, अनुबन्ध जैसे मामले आसानी से हल हो सकते है। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आप धन कमाने के कई अवसर अपनाएंगे। आप में सहनशीलता की कमी नहीं है। दिन की शुरूआत आप जोरदार ढंग से करेंगे। आसपास की यात्रा पर जा सकते हैं। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। फिर भी आपका पराक्रम बढ़ेगा। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आपके बारे में लोग उल्टी सीधी बातें कर सकते हैं।स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपनी बातचीत में सावधानी बरतनी होगी। कंजूस न होने के बावजूद आप आर्थिक मसलों पर गंभीरता से विचार करेंगे। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9
आज आर्थिक मामले गति पकड़ेंगे। संतान की सगाई होने के योग हैं। शादी की तारीख निश्चित हो सकती है। परिवार के साथ शानदार समय व्यतीत होगा। आपको अध्यात्मिक जगत भी आकर्षित करेगा। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन