फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 17 December: मूलांक 9 वाले करें अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Tue, 17 Dec 2024 05:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
17 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आप बेवजह की बातों पर बहस करने से बचें। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन गिफ्ट व उपहार ले सकते हैं। अपने बच्चों के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते हुए समय बितेगा। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
खुशी से भरा दिन रहेगा। अपने आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल कर आप तरक्की पा सकते हैं। दिक्कतों का मुश्किलों में हिम्मत न हारने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन, खेलकूद और अपनों से मिलना-जुलना होगा। अटके हुए कार्य बनेंगे तथा खर्चे बढ़ेंगे। पत्नी की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। जमीन जायदाद के कागज ध्यान से पढ़ें। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आपके कार्य में बढ़ोतरी होगी। वहीं कुछ काम में रुकावट भी आएगा। जरूरतमंदों को कुछ दान दें। अपने लोगों से बनाकर रखें। प्रेम- संबंध में तनाव आ सकता है। आपका क्रोध झगड़े का कारण बन सकता है। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी बदल सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ आप व्यस्त रह सकते हैं। दैनिक उपयोग की कोई वस्तु आप इस समय खरीदेंगे। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। स्किन से संबंधित कुछ समस्या बढ़ सकती है। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
प्रेम-प्रसंगों एवं व्यर्थ के कार्यों में पड़कर अपने कैरियर के साथ समझौता न करें। शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। व्यापार एवं व्यवसाय में किसी पर भी अधिक भरोसा न करें। प्रेमी से तकरार हो सकती है। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
संपत्ति खरीदने की संभावना है। संपत्ति का बंटवारा आदि को लेकर भाइयों से तनाव हो सकता है। पुराने वाहनों पर ज्यादा खर्च न करें नहीं तो नुकसान होगा। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। जिससे परिवार में तनाव आ सकता है। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्य हो सकते हैं।  कार्यों में अल्प श्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। विरोधी शांत रहेंगे। व्यवसाय में अचानक लाभ संभव है।             
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
व्यापार में नई कार्य योजना और नये कार्यक्रम आप करेंगे। संतान की शिक्षा व करियर पर बड़ा निवेश हो सकता है। फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध में मधुरता आएगी।  कार्य क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें