फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 15 December: मूलांक 3 के जातकों को हो सकती है धन हानि, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sun, 15 Dec 2024 07:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
15 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
कड़ी मेहनत के कारण आज आपकी सफलता निश्चित है। स्वप्न को पूरा करने के लिए दीर्घकालीन निवेश या फालतू व्यय से बचें। डॉक्टर या अस्पताल के पास जाने से बचने के लिए आज अपने स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
किसी रहस्य्मय व्यक्ति से मुलाक़ात भी आपकी कार्ड में है। अब आप नई तकनीकों और योजनाओं को लेकर बेहद उत्साहित है जिससे आपका करियर चमकने वाला है।  एक छोटी सी यात्रा आपको नए व्यवसायिक संबंधों और सौदों तक ले कर जा सकती है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
नई साझेदारी या व्यावसायिक परियोजना की भी संभावना है। कोई भी निर्णय सोच समझ कर या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद लें। आर्थिक हानि आपको दुःख पहुंचा सकती हैं। गलत और सही का फिर से मूल्यांकन करने के लिए यह अच्छा समय हैं।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अपने स्वास्थ्य और रिश्तों का विश्लेषण करें, जो लंबे समय तक आपके लिए लाभदायक होगा। इस पल में आराम करें, अपना ख्याल रखें और बदलाव के लिए तैयार रहें। सहानुभूति, उत्साह और देखभाल ऐसे तीन शब्द हैं जो आज आपके दिल को छू लेंगे। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आपके रचनात्मक दृष्टिकोण को तारीफ मिलेगी। आप यह बहाना नहीं बना सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी दिन में उतना ही समय मिलता हैं जितना समय महान एंव सफल लोगों को मिलता है।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
नेटवर्किंग, सामाजिक बैठकों या क्लब में शामिल होने के लिए यह एक आदर्श समय है। आपका करिश्मा आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। एक दुर्घटना या चोरी आपकी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन ला सकती है।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
किसी भी घरेलू परेशानी को हल करने के लिए बातचीत करें। अपने अनुभव और तर्कसंगतता को बढ़ाएं, इससे आपको सही फैसला लेने में मदद मिलेगी। आप जो भी चाहते है, उसे प्राप्त कर सकते है। शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आपकी सामाजिक स्थिति में बदला आ सकता है, जो शायद वेतन में वृद्धि या पदोन्नति होगी। सफलता के पलों का मज़ा लें। आपकी कड़ी मेहनत को नोटिस किया गया है और पुरस्कृत किया जा रहा है। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज सार्वजनिक मामलों में हिस्सा लेना आपके लिए परेशानी का कारण हो सकता है इसलिए शांत रहें। अपने मिशन और उद्देश्य को गंभीरता से लेते हुए आगे बढ़ें, विजय आपकी ही होगी। याद रखें गिरने की जगह गिर के फिर उठना अधिक महत्वपूर्ण है।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें